loader image
Thursday, February 12, 2026

नशे में पुलिसकर्मी ने ली युवती की जान, अंबाला में मचा बवालनशे में पुलिसकर्मी ने ली युवती की जान, अंबाला में मचा बवाल

मौके पर पहुंची पुलिस युवती और पुलिसकर्मी को ट्रामा सेंटर ले गई, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया और आरोपी पुलिसकर्मी की मेडिकल जांच पर अड़ गए।

हालांकि, पुलिसकर्मी को दूसरे कमरे में बैठाया गया था। यहां मीडिया की एंट्री भी रोक दी गई और पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस कर्मी की पहचान बलदेव नगर चौकी के ईएचसी अमित कुमार के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज ने उसे हिरासत में लेने की बात कही है।

पुलिसकर्मी द्वारा कुचली गई निकिता की फाइल फोटो।
पुलिसकर्मी द्वारा कुचली गई निकिता की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात काली पलटन पुल के पास हुआ। बलदेव नगर चौकी के ईएचसी अमित कुमार अपनी होंडा सिटी कार से कैंट से सिटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा में गुरुग्राम से शादी में शामिल होने आई निकिता बजाज अपने भाई के साथ जा रही थी, तभी कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी।

कार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार निकिता बजाज सड़क पर गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार निकिता के ऊपर से गुजर गई। ई-रिक्शा में सवार अन्य यात्रियों और परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चला रहा पुलिसकर्मी नशे की हालत में था। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़कर उसकी पिटाई भी की।

 24 वर्षीय निकिता अंबाला सिटी के करतार नगर की रहने वाली थी और एयर हॉस्टेस का कोर्स करने के बाद गुरुग्राम में मैक्स इंटरनेशनल में नौकरी करती थी। परिजनों के अनुसार वह हाल ही में अंबाला आई थी। परिवार में शादी के चलते खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे से मातम छा गया।

निकिता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अस्पताल के गेट बंद कर दिए और सुरक्षा बढ़ा दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिया गया।

अंबाला के ट्रामा सेंटर में विलाप करते हुए निकिता के परिजन।
अंबाला के ट्रामा सेंटर में विलाप करते हुए निकिता के परिजन।

परिजनों का आरोप है कि कार को चला रहा पुलिसकर्मी नशे में था। उनका कहना है कि हादसे के बाद से पुलिस मामले को दबाने और आरोपी को बचाने में जुटी है। परिवार ने मांग की है कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण निष्पक्ष तरीके से और पारदर्शिता के साथ कराया जाए।

नशे की हालत में पकड़ा गया पुलिसकर्मी अमित कुमार।
नशे की हालत में पकड़ा गया पुलिसकर्मी अमित कुमार।

अंबाला में लालकुर्ती चौकी इंचार्ज राजेंद्र के अनुसार, आरोपी पुलिस कर्मी अमित कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कार से हादसा हुआ, उसका बीमा मार्च 2024 में ही समाप्त हो चुका था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!