loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

नायब सिंह सैनी: उम्मीद से विश्वास तक, हरियाणा में बदलाव का एक साल | The Airnews

**चंडीगढ़, 13 मार्च हरियाणा की राजनीति का 13 मार्च 2024 वह ऐतिहासिक दिन रहा, जब एक साधारण किसान परिवार से निकले नायब सिंह सैनी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लंबे समय से बड़े घरानों और स्थापित नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती सत्ता में यह एक नए अध्याय की शुरुआत थी—सादगी, सेवा और समर्पण का।

शपथ के समय विपक्ष ने तंज कसा था कि “भाजपा दस सीटें भी नहीं ला पाएगी” और राजनीतिक पंडितों ने मान लिया था कि छह महीने बदलाव के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। मगर सैनी ने जनता के बीच जाकर यह धारणा बदल दी।

रात-दिन जनता से जुड़ना, गरीबों के घर तक पहुँचना, चौपालों में सुनवाई करना और समस्याओं का त्वरित समाधान—यही सैनी की असली ताकत बनी। नतीजा यह हुआ कि छह महीनों में जनता का भरोसा मजबूत हुआ और अक्टूबर 2024 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी।

16 अक्टूबर 2024 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय सैनी ने यह साफ कर दिया कि उनकी राजनीति वादों की नहीं, बल्कि निभाने की राजनीति है। युवाओं को सरकारी नौकरियाँ और जनता को त्वरित राहत देकर उन्होंने इसका प्रमाण भी दिया।

CET परीक्षा में नई तस्वीर

हरियाणा के इतिहास में पहली बार CET परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने हेतु विशेष बसें चलाई गईं। यहाँ तक कि बस छूट जाने पर पुलिस अधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुँचाया। यह केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व की झलक थी।

 बदलाव की झलकियाँ

* *महिलाएँ* : लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 मासिक सहायता

* *गरीब परिवार* : ₹500 में गैस सिलेंडर, 30 गज प्लॉट और ₹2.5 लाख आवासीय सहायता

* *स्वास्थ्य सेवाएँ* : सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस व इलाज मुफ्त

* *खेल और युवा* : 1,489 खेल नर्सरियाँ, 37 हज़ार खिलाड़ी लाभान्वित

* *कानून व्यवस्था* : 1,300 जेल वार्डर भर्ती, अपराधियों पर सख्ती

* *विकास कार्य* : नरवाना में ₹206 करोड़ की परियोजनाएँ, सरस्वती अभयारण्य का विस्तार

* *प्रशासन* : डीसी-एसपी को हर महीने गाँवों में रात्रि प्रवास का आदेश

 जनता का विश्वास

आज चौपालों और गलियों में एक ही नाम गूंज रहा है—“जनता का लाड़ला नायब।” एक साल में जो शुरुआत हुई है, वही आगे हरियाणा को उम्मीद से विश्वास और विश्वास से विकास की नई दिशा देने का वादा करती है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!