loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

नारनौल से 19 वर्षीय लड़की कॉलेज से लापता:तलाश में नहीं लगा सुराग, परिवार चिंतित

नारनौल कॉलेज से गायब हुई लड़की उर्मिला - Dainik Bhaskar

नारनौल कॉलेज से गायब हुई लड़की उर्मिला

महेंद्रगढ़ ( Sahil Kasoon The Airnews) नारनौल में एक 19 साल की लड़की कॉलेज से लापता हो गई। लड़की के पिता ने चिंता जाहिर की है कि लड़की के साथ भिवानी की मनीषा जैसा कुछ गलत न हो जाए। इसलिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लेकर बेटी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस में भी शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

मोहल्ला मिश्रवाड़ा के पवन सोनी ने बताया कि उसकी 19 साल की लड़की उर्मिला नारनौल के गर्ल कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह शुक्रवार को सुबह कॉलेज गई थी। कॉलेज के बाद वह शाम तक घर वापस नहीं आई। इस पर उन्होंने कॉलेज में उसकी सहेलियों से पूछताछ की।

उसकी सहेलियों ने बताया कि उसको कॉलेज में ही एक लड़की के साथ देखा गया था। घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने आस पड़ोस व रिश्तेदारियों में कई जगह पर उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है।

वहीं लड़की के पिता ने बताया कि हाल ही में भिवानी में मनीषा नामक लड़की के साथ जो कुछ हुआ है, वैसा उनकी लड़की के साथ न हो जाए। ऐसा डर उनको सता रहा है। इसलिए उसने बेटी को ढूंढने की गुहार लोगों से लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!