loader image
Latest:
Friday, March 6, 2026

नेहरा खाप ने मुख्यमंत्री के नाम महम एसडीएम को दिया ज्ञापन हरियाणवी कलाकार बादशाह एवं स्कूल स्टाफ पर हो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई: संदीप नेहरा निन्दाना

अखिल भारतीय नेहरा खाप सदस्यों ने आज महम एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर हरियाणवी कलाकार बादशाह एवं स्कूल स्टाफ पर कारवाही करने की मांग की।
नेहरा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि अभी हाल ही में एक हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है जिसमें स्कूल की लड़कियों को स्कूल ड्रेस में हरियाणा रोडवेज की बस की छत पर नचाया गया है। और जो भांड अपने आप को बादशाह बता कर गाना गा रहा है और स्कूल की लड़कियों को घोड़ी बनाने की बात कह रहा है, जो कि अत्यंत आपत्तिजनक और घोर निंदनीय है। ऐसे वाहियात और नीच इंसान पर कानूनी कार्रवाई हो ओर उसको जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और नारी सम्मान की परम्परा के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस प्रकार के गाने न हमारी सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि युवा पीढ़ी को भी गलत संदेश देकर हमारी सभ्यता और संस्कार को भी खत्म करते हैं। नेहरा ने कहा कि नेहरा खाप इस विषय पर कड़ा विरोध दर्ज करवाती है और हरियाणा सरकार और खासकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मांग करती है कि इस गाने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा जी से अपील करते हैं कि जिस सरकारी स्कूल की लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर स्कूल की ड्रेस में नचाया जा रहा है, उस स्कूल के प्रिंसिपल एवं अध्यापकों पर कार्रवाई कर उनको बर्खास्त किया जाए। स्कूल एवं कोई भी शैक्षणिक संस्थान केवल और केवल बेहतरीन शिक्षा के लिए है न कि ऐसे वाहियात और अश्लील नृत्य करवाने के लिए। नेहरा ने कहा कि स्कूल में अध्यापकों का काम शिक्षा के साथ सभ्यता एवं संस्कृति से सम्बन्धित कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे बच्चों में अच्छी शिक्षा एवं सभ्यता और संस्कारो की तरफ रुचि बढ़े। संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि आज कलाकार के नाम पर लोगो ने गंध फैला कर रख दिया है। सभी कलाकार अपनी फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर अश्लीलता की हदों को पार कर रहे हैं। नेहरा ने कहा कि ऐसे वाहियात लोग कलाकार के नाम पर कलंक है। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए। साथ ही नेहरा ने कहा कि आज समाज को भी ऐसे वाहियात लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है जिन्होंने गंद फैला कर रख दिया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!