loader image
Latest:
Friday, March 6, 2026

नेहरा खाप पंचायत ने राज्यपाल के नाम महम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जींद वीसी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग , वीसी जींद ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रख दिया अश्लीलता का परिचय : संदीप नेहरा निन्दाना

आज नेहरा खाप युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निन्दाना के नेतृत्व में नेहरा खाप पंचायत ने राज्यपाल हरियाणा के नाम महम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग कि है कि चौधरी रणबीर सिंह युनिवर्सिटी के ‌वीसी को शीघ्र बर्खास्त किया जाए। नेहरा खाप युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि होली के दिन युनिवर्सिटी कैम्पस में वाइस चांसलर के नाक के निचे हिंदू संस्कृति व संस्कार एवं सभ्यता की क्वारी लड़कियों को भाईयों के साथ फाग खिला कर होली मनवाकर धज्जियां उड़ाई गई। इसकी जितनी निन्दा कि जाएं उतनी कम है।
संदीप नेहरा निन्दाना ने कहां कि एक तरफ सरकार जगह – जगह हिन्दू समारोह आयोजित कर रही है । संस्कार ‌व संस्कृति की बात करती है दुसरी तरफ शिक्षण संस्थानों में क्वारी लड़कियों से ‌उनके ही गांव ‌_ गौहान्ड के लड़कों से कोरडे मरवाए जा रहे , क्या ये ही हिन्दू संस्कृति है , जब कि गांव गौहान्ड का लड़का – लड़की भाई – बहन माने जाते हैं। नेहरा ने कहा कि ये कौनसे संस्कार संस्कृति हमारे बच्चों को सिखाएं जा रहे हैं ।‌ वो भी मुख्यमंत्री के एक ओएसडी ‌की हाजिरी में। नेहरा ने कहा कि खाप पंचायतें कभी भी यह सहन नहीं करेगी ।
संदीप नेहरा निन्दाना ने प्रशासन को लताड़ लगाते हुए तीखे सुर में प्रश्न किया है कि क्या युनिवर्सिटी प्रशासन अपनी क्वारी लड़कियों को फाग खिला सकता । लगता है सरकार संस्कार व संस्कृति को खत्म करने पर उतारू हैं । अश्लीलता को बढ़ावा दे रही है । उन्होंने कहा कि काफी समय से खाप पंचायतों कि मांग रहीं हैं कि गन कल्चर, गन्द कल्चर को खत्म किया जाएं एवं जो इंस्टा ग्राम और फेसबुक पर जो अश्लील नृत्य कर कंटेंट बनाए जा रहे है उन पर कानून बना कर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए ।

नेहरा ने युनिवर्सिटी में फाग खेलने वाली ‌कवारी‌ लडकीयो के उन मां – बाप को लानत देते हुए कहा कि खेल रही‌ कुछ लड़कियों के वस्त्र देखने से अंदाजा‌ लगाया जा सकता है कि ये लड़कियां किस ओर जा रहीं हैं मां – बाप को चाहिए अपने लड़कियों को अर्धनग्नता से दुर रखा जाएं। संस्कार सिखाएं जाएं । उन्होंने कहा कि इन लड़कियों ने मां-बाप उनके गांव व खाप कि पगड़ी को झुका दिया है। संदीप नेहरा निन्दाना ने कहा कि वाइस चांसलर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। नेहरा ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो सभी खाप पंचायतें एक बड़ी महापंचायत कर सकती हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!