loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

परिचित की डीपी वाले अनजान मोबाइल नंबर से पैसे मांगने पर हो जाए सावधान, पुष्टि किए बगैर किसी के पास पैसा नहीं करें ट्रांसफर

कैथल, 29 दिसंबर-  प्राय: देखने में आ रहा है कि आजकल साइबर ठग तरह तरह के तरीके अपनाकर आमजन को साइबर ठगी का शिकार बनाकर पैसे ठग रहे है। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर ठगो से सावधान करते हुए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे ही एक तरीका परिचित की प्रोफाइल फोटो लगाकर अनजान नंबर से पैसो की डिमांड करने का है। इस बारे एसपी उपासना द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। वारदात का तरीका बताते हुए एसपी उपासना ने कहा कि साइबर ठग आमजन को व्हाट्सएप पर उनके परिचित की प्रोफाइल फोटो(डीपी) लगाकर अनजान नंबर से मैसेज करते है कि उसे तुरंत रुपये की आवश्यकता है। कृपा मेरे पास पैसे ट्रांसफर करें, मैं कल आपको पैसे वापिस कर दुंगा। साइबर ठग उनका एक नंबर देते है और उसमें पैसा ट्रांसफर करने के लिए कहते है। एसपी ने कहा कि इस साइबर ठगी में हमारा जीमेल अकाउंट हैक होना भी शामिल हैं जो ठग जीमेल हैक करके उससे ही हमारे परिचित के मोबाइल नम्बर प्राप्त करके अलग व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उन नम्बर पर मैसेज करते हैं। ऐसी स्थिति में आप तुरंत पैसा ट्रांसफर ना करें। आपके परिचित के असली नंबर पर कॉल करके इसकी पुष्टि करें कि आपके परिचित को पैसे का आवश्यकता है या नहीं। अपना जीमेल अकाउंट का पासवर्ड मजबूत बनाए जिससे जीमेल अकाउंट आसानी से हैक ना हो सके। जाने अनजाने में साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। यूपीआई के नए नियम अनुसार पहली बार 2000 या इससे अधिक की ट्रांजैक्शन को 4 घंटे के भीतर रिवर्स किया जा सकता है। सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसे की सुरक्षा करें।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!