loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

पलवल: पिता ने ही बेटी की जिंदगी बना दी नरक, वर्षों से करता रहा दुष्कर्म, मां की शिकायत पर केस दर्ज

The AirNews | Amit Dalal
हरियाणा के पलवल जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता पर ही अपनी नाबालिग बेटी से वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह शर्मनाक घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2023 में पलवल के सल्लागढ़ इलाके में किराए के मकान में रहने आई थी। अगस्त 2024 में उसके पति ने पहली बार अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ घिनौनी हरकत की। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बेटी और मां दोनों चुप रहे।

महिला ने बताया कि यह सब सहते-सहते एक दिन बेटी ने हिम्मत कर मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद महिला ने साहस जुटाकर पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने POSCO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है, इसलिए मेडिकल परीक्षण, बाल मनोवैज्ञानिक की सहायता और अन्य सबूतों के आधार पर पूरी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

समाज को झकझोर देने वाली घटना

एक ओर जहां पिता को बेटी का रक्षक माना जाता है, वहीं इस तरह की घटनाएं समाज को भीतर तक झकझोर देती हैं। यह मामला न सिर्फ कानून और पुलिस व्यवस्था की परीक्षा है, बल्कि सामाजिक चेतना के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


#PalwalCrime #HaryanaNews #POSCOCase #ChildAbuse #TheAirnews #TheAirnewsHaryana #FaridabadNews #HindiCrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!