loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के बिग बॉस 19 में जाने की खबर को परिवार ने झूठा बताया।

 

Bigg Boss 19,(Sahil Kasoon The Airnews): पहलगाम आतंकी हमले में शहीद गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल  की पत्नी हिमांशी नरवाल के बिग बॉस 19 में शामिल होने की खबरें आ रही थी। पिता ने इन खबरों का खंडन करते हुए अफवाहों को विराम दे दिया है। हिमांशी के पिता सुनील ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई इन्विटेशन नहीं मिला है और यदि ऐसा कोई भी इन्विटेशन आता है, तो इनकी सब में रुचि नहीं है।

बता दें कि विनय व हिमांशी नरवाल की 16 अप्रैल को शादी हुई थी और 19 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी हुई थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हनीमून पर गए थे। जहां पर आतंकियों ने 26 मासूमों को धर्म पूछ पूछकर गोली मारी थी। जिसमें लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। घटना के बाद अपने पति के पास बैठी और रोते हुए हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों ने पूरे देश को भावुक कर दिया था। अभी हिमांशी नरवाल गुरुग्राम में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!