loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: मधुबनी से गरजे प्रधानमंत्री मोदी

पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: मधुबनी से गरजे प्रधानमंत्री मोदी

The Airnews | Sahil Kasoon

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

“आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी”: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

“पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।”

उन्होंने मंच से कहा कि

“आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती, तो कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक आक्रोश समान है।”

अंग्रेज़ी में दुनिया को दिया सख्त संदेश

प्रधानमंत्री ने अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा:

“We will chase them to the ends of the Earth. The soul of India will never bow down to terrorism. Justice will be served. The entire country stands united in this resolve. I thank all the world leaders and people who stand with us.”

उन्होंने ये भी कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति भारत के साथ है।

घायलों के इलाज की व्यवस्था और संवेदनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि

“जिनका इलाज चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। हम हमले करने वालों और उनके मददगारों को सजा दिलाकर रहेंगे।”

मंच से दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पंचायती राज कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंच से पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा,

“मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। जहां आप बैठे हैं, वहीं से 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया है, उन्हें श्रद्धांजलि दें। फिर मैं अपनी बात शुरू करूंगा।”

देश एकजुट, आतंक पर कठोर निर्णय तय

प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने यह साफ कर दिया कि अब आतंक के खिलाफ भारत की रणनीति और भी आक्रामक होगी। उनका यह बयान न केवल देशवासियों को विश्वास दिलाता है, बल्कि आतंकियों और उनके संरक्षकों को चेतावनी भी देता है कि अब बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!