loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

पानीपत में नहर में ट्रैक्टर गिरने से ड्राइवर की मौत:2 ट्रॉलियों में धान भरकर मंडी ले जा रहा था, अनियंत्रित होकर नहर में गिरा

पानीपत के समालखा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के दिल्ली पैरेलल नहर में गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर सोमवार (29 सितंबर) दोपहर खेत से 2 ट्रॉलियों में धान भरकर समालखा अनाज मंडी जा रहा था। तभी नामुंडा नहर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रॉलियों सहित नहर में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। समालखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय युवकों की मदद से मृतक के शव को नहर से बाहर निकाला। समालखा में एम्बुलेंस की व्यवस्था न होने के कारण बाबरपुर से एम्बुलेंस को बुलाया गया।

बाबरपुर से एम्बुलेंस करीब 4 बजे पहुंची, लेकिन तब तक मृतक के परिजन और गांव वाले शव को निजी कार से पानीपत अस्पताल ले जा चुके थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत शवगृह भिजवाया गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

दोनों ट्रॉलियों सहित नहर में गिरा ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजबीर अपने गांव में नया बांस के किसान कुलदीप के लिए बतौर ट्रैक्टर चालक काम करता था। सोमवार दोपहर वह खेत से दो ट्रॉलियों में धान भरकर समालखा अनाज मंडी जा रहा था। नामुंडा नहर के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दोनों ट्रॉलियों सहित नहर में जा गिरा।

नहर के पास विलाप करते मृतक के परिजन।
नहर के पास विलाप करते मृतक के परिजन।

4 बच्चों का पिता था मृतक

हादसे की खबर मिलते ही ट्रैक्टर चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई रणबीर और गांव बली निवासी नफे सिंह ने बताया कि राजबीर चार बच्चों का पिता था, जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। जांच अधिकारी नरेश ने पुष्टि की कि राजबीर के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल के शवगृह भेज दिया गया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!