loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

पीएम मोदी की रैली में बोले- अब हवाई चप्पल वाला भी जहाज में बैठेगा

PM मोदी ने मंच से बटन दबाकर हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया।
PM मोदी ने मंच से बटन दबाकर हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया।

हिसार से उड़ान, अंबेडकर जयंती पर उड़ान: पीएम मोदी की रैली में बोले- अब हवाई चप्पल वाला भी जहाज में बैठेगा

The Airnews | हिसार, 14 अप्रैल 2025
रिपोर्ट: यश और The Airnews टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरियाणा के हिसार में भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया और हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई।

श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती अब जुड़ी हवाई मार्ग से

पीएम मोदी ने कहा, “आज हरियाणा की श्रीकृष्ण भूमि अयोध्या की श्रीराम भूमि से हवाई मार्ग से सीधा जुड़ गई है। अब हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा।” उन्होंने इसे बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों की ओर एक मजबूत कदम बताया।

UCC पर बड़ा बयान: ‘उत्तराखंड में डंके की चोट पर लागू किया’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने उत्तराखंड में डंके की चोट पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की भावना के विपरीत कार्य किया है। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वहां SC, ST और OBC वर्ग के आरक्षण अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर पेंशन बांटी गई, जो बाबा साहेब के संविधान का उल्लंघन है।

कांग्रेस पर तीखा हमला: ‘संविधान की भक्षक बन गई है कांग्रेस’

मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया, चुनाव हरवाए और उनके विचारों को दबाने की कोशिश की।” उन्होंने कांग्रेस को संविधान की भक्षक बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान को सत्ता प्राप्ति का हथियार बना लिया।

‘हर गरीब को गरिमा के साथ जीवन’ – मोदी का संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए, 12 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाया। आज गांवों के 80% घरों में पानी पहुंच चुका है।” उन्होंने कहा कि जन-धन खातों के लाभार्थी अधिकांश वंचित वर्ग के लोग हैं और यही बाबा साहेब का सपना था।

हिसार एयरपोर्ट की ऐतिहासिक उड़ान

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट रवाना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री का हरियाणवी पगड़ी, गेहूं की बालियों और कमल के फूल से स्वागत किया, जबकि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उन्हें डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की।

हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही शुरू होंगी नई उड़ानें:

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की कि जल्द ही हिसार से जम्मू, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।

यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास

हिसार के बाद पीएम मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया और यहां भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की प्रमुख बातें:

  • “संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई जगह नहीं।”

  • “जनता को सत्ता में भागीदारी मिले – यही बाबा साहेब का सपना था।”

  • “2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 से ज्यादा हैं।”

  • “हमारे SC/ST/OBC भाई-बहन अब डेबिट कार्ड लेकर चलते हैं – यह परिवर्तन है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!