loader image
Saturday, November 8, 2025

*पुराने नेताओं की इनेलो में होगी वापसी, प्रदेशाध्यक्ष व बड़े नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी*

*पुराने नेताओं की इनेलो में होगी वापसी,प्रदेशाध्यक्ष व बड़े नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी*

(साहिल कसून) इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो एक बार फिर से प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। अब आस-पास कोई चुनाव नहीं है। लेकिन संगठन की मजबूती पर पार्टी ने काम शुरू कर दिया है।

           *सीनियर नेताओ की लगाई जिम्मेदारी*

इसके लिए पार्टी के विधायक व सीनियर नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई हैं। इन्हें दो से चार जिले सौंपे गए हैं। ये सीनियर नेता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से संपर्क में जुटे हैं, जो या तो घर बैठ गए हैं या फिर दूसरी पार्टी में चले गए हैं व वहां उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रही है। पार्टी जल्द ही अपना नया संगठन भी बनाएगी। ऐसे मे पार्टी का पहला लक्ष्य पुराने नेताओं की वापसी करवाना है।

            *कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करेंगे पार्टी के दिग्गज नेता*

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व भूपेंद्र दरियापुर को अम्बाला, जींद, पंचकूला व कैथल के नेताओं से संपर्क साधने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मेद लोहान को हिसार, रोहतक, झज्जर व हिसार तो प्रकाश भारती व प्रताप सिंह को फरीदाबाद, पलवल, मेवात व गुरुग्राम, विधायक आदित्य देवीलाल को सोनीपत, करनाल व पानीपत तो अर्जुन चौटाला को भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र, कर्ण चौटाला सिरसा व फतेहाबाद, रणवीर मंदौला रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में जाकर नेताओं से मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!