loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के माहिरा ग्रुप की 557.43 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की कुर्क | The Airnews

कुछ समय पहले ई.डी. ने धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार भी किया

 

 

चंडीगढ़ ( Sahil Kasoon ): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुरुग्राम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माहिरा बिल्डटेक और जार बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड की कुल ₹557.43 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामले में की गई है।

ईडी की जांच के अनुसार, माहिरा बिल्डटेक कंपनी हरियाणा के समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उनके परिवार से जुड़ी है। ये कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई है।


 कुर्क की गई संपत्ति में क्या-क्या शामिल है?

  • गुरुग्राम के सेक्टर 68, 63A, 103, 104, 92, 88B और 95 की 35 एकड़ भूमि (आवासीय और व्यावसायिक)

  • कंपनियों से संबंधित ₹97 लाख की एफडी (Fixed Deposits)


वायदा तोड़ने वाली कंपनियां:

ED की जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इन कंपनियों ने फर्जी दस्तावेज और फर्जी बैंक गारंटी देकर किफायती आवास योजनाओं के लाइसेंस हासिल किए थे।

  • 3700 से ज्यादा घर खरीदारों से ₹616 करोड़ की राशि वसूली गई

  • लेकिन वायदे के मुताबिक घर नहीं दिए गए

  • इससे पहले फरवरी 2024 और मार्च 2025 में ₹81.07 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी थी


 कौन-कौन हैं मुख्य आरोपी?

  1. सिकंदर सिंह – माहिरा ग्रुप के प्रमोटर, अप्रैल 2024 में गिरफ्तार

  2. धर्म सिंह छौक्कर – पूर्व विधायक, दिल्ली से मई 2025 में गिरफ्तार

  3. विकास छौक्कर – अभी भी फरार, गुरुग्राम अदालत ने उद्घोषणा जारी की है


⚖️ न्यायिक स्थिति:

मामला फिलहाल गुरुग्राम की विशेष अदालत में विचाराधीन है। ईडी लगातार संपत्ति की जांच और कुर्की की कार्रवाई कर रही है ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी आर्थिक धोखाधड़ी पर कड़ा प्रहार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!