हाईस्पीड कार ने प्रभात फेरी निकाल रही संगत को कुचला:कैथल में एक युवती और महिला की मौत, 15 घायल; कई की हालत सीरियस
हरियाणा के कैथल में प्रभात फेरी निकाल लोगों रहे लोगों को एक ओवर स्पीड कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवती और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभात फेरी में 150-200 लोग चल रहे थे। कुछ महिलाएं एक अलग बनाकर चल रही थी। तभी अचानक एक ऑल्टो गाड़ी संगत में घुस गई। गाड़ी ने 20-25 लोगों को अपनी चपेट में लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैथल, ढांड और कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में कई लोगों की हालत सीरियस बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।
आयोजकों का कहना है कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। प्रभातफेरी का आज 11वां दिन था। उधर, लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में ड्राइविंग कर रहा था, उसकी गाड़ी से नशीली सामग्री भी बरामद हुई है।

कैथल के ढांड कस्बे में रविवार को कस्बे के लोग प्रभात फेरी निकाल रहे थे। जैसे ही वे कॉलोनी से निकलकर पूंडरी रोड पर पहुंचे तभी तेज गति से आ रही एक ऑल्टो कार उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ढांड निवासी प्रियंका (26) और दर्शना देवी (62) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीता, सोहन लाल, जिया लाल, सुभाष का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को ढांड और कुरुक्षेत्र ले जाया गया है।
आयोजकों का कहना है कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। आज (25 जनवरी) प्रभात फेरी का 11वां दिन था। संगत में करीब 150-200 लोग मौजूद थे। कार का ड्राइवर गाड़ी को ओवर स्पीड चलाते हुए सीधे संगत को टक्कर मार दी। अब देखिए हादसे के PHOTOS…



आयोजकों का कहना है कि कार का ड्राइवर ने था। उसकी गाड़ी में भी नशीली सामग्री रखी हुई थी। ड्राइवर राजस्थान का रहने वाला है। जो कैथल में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।
हालांकि पुलिस ने कार में नशा मिलने की अभी पुष्टि नहीं की है। मामले में एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के आधार पर पता लग पाएगा कि कार में नशा रखा था या नहीं। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।




