loader image
Latest:
Wednesday, February 11, 2026

फतेहाबाद में भिवानी CIA की मुठभेड़:बदमाश के पैर में लगी गोली, कोर्ट में फायरिंग करने का आरोप था

मौके पर जांच करते हुए पुलिस टीम। - Dainik Bhaskar

मौके पर जांच करते हुए पुलिस टीम।

फतेहाबाद जिले के गांव दरियापुर और करनौली के बीच भिवानी सीआईए की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। जो भिवानी की कोर्ट में फायरिंग केस में आरोपी था। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी क्रॉस फायरिंग की गई।

घटना रात करीब 11 बजे की है। इससे आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे काबू करके पहले फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है।

इस पर भिवानी सीआईए की टीम इंस्पेक्टर रविंद्र के नेतृत्व में वहां पहुंची तो आरोपी रोड किनारे खड़ा था। वह वहां से भागने के लिए किसी गाड़ी का वेट कर रहा था। उसी समय पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

आरोपी रोहित के खिलाफ सदर थाने में पुलिस पर फायरिंग के आरोप में केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में भिवानी कोर्ट में गोली चलाने व मुजरिम को भगाने के मामले में रोहित का हाथ था। इसके बाद से भिवानी पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!