loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

फतेहाबाद से हरिद्वार जा रहे थे शिवभक्त, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर टायर फटने से हुआ हादसा

जींद के नरवाना सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल।

जींद, Sahil Kasoon The Airnews – हरियाणा के जींद जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों से भरा कैंटर टायर फटने के बाद पलट गया। हादसा नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास हुआ, जिसमें करीब 22 कांवड़िए घायल हो गए। सभी फतेहाबाद जिले के बीघड़ व किरढान गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, ये युवक गुरुवार शाम को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए निकले थे। आधी रात के आसपास जब ये कैंटर जींद जिले के नरवाना से गुजर रहा था, तभी हाईवे पर टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुल 14 लोगों को गंभीर चोटें हैं।

  • संदीप (38 वर्ष)

  • सुमित पुत्र राजकुमार (30 वर्ष)

  • सौरभ पुत्र सुरेश (24 वर्ष)

  • विक्की पुत्र अनिल (22 वर्ष)

  • सन्नी पुत्र बंसीलाल (26 वर्ष)

  • नानक पुत्र रामकुमार (28 वर्ष)

  • हिमांशु पुत्र रोहताश (19 वर्ष) — अग्रोहा रेफर किया गया

  • कमल पुत्र छिंद्रपाल (22 वर्ष)

  • जोनी पुत्र भोला राम (21 वर्ष)

  • ललित पुत्र प्रेम सिंह (25 वर्ष)

  • सोनू पुत्र कृष्ण (19 वर्ष)

  • अंकित पुत्र विक्की (20 वर्ष)

  • कृष्ण पुत्र राकेश (20 वर्ष)

  • प्रिंस पुत्र जंतर सिंह (20 वर्ष), गांव किरढान, फतेहाबाद

घटना की सूचना मिलते ही नरवाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी एकत्र कर जांच प्रक्रिया शुरू की। शिवभक्तों में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!