loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा:दो लोगों की मौत, धुंध के चलते खड़े कंटेनर में घुसी फोर्ड एंडेवर गाड़ी

हरियाणा में घनी धुंध के कारण लगातार रोड़ हादसे हो रहे है। सोमवार की सुबह फरीदाबाद में घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक ही रह गई। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से उतरते समय एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। एक्सप्रेसवे से मथुरा रोड़ पर उतरने वाले रोड़ पर एक बड़ा कंटेनर खड़ा हुआ था। बताया गया है कि कंटेनर मे कुछ खराबी होने के कारण वह खड़ा हुआ था।

एक्सप्रेस-वे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड़ काफी ज्यादा था।
एक्सप्रेस-वे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड़ काफी ज्यादा था।
इसी कंटेनर से टकराई थी गाड़ी।
इसी कंटेनर से टकराई थी गाड़ी।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक मृतक जिसका नाम संदीप है, वह जयपुर का रहने वाला है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नही हो पाई है। सीकरी चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

एक्सप्रेसवे से उतरते समय फोर्ड एंडेवर गाड़ी की स्पीड़ काफी ज्यादा था। घनी धुंध के कारण ड्राइवर रोड़ पर खड़े कंटेनर को देख नही पाया और पीछे से गाड़ी उसमें घुस गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा कंटेनर के पिछले हिस्से में घुस गया। टक्कर के चलते गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, लेकिन फिर भी गाड़ी मे बैठे दो लोगो की मौत हो गई।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!