बाइक चोरी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा दो आरोपी काबू, 2 चोरीशुदा बाइक बरामद

कैथल, 11 अगस्त (Sahil Kasoon The Airnews)दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 2 चोरीशुदा बाइक बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी सोमदत्त की शिकायत अनुसार 8 अगस्त को पुरानी नगर पालिका कलायत के पास से उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान, होमगार्ड सतीश व मनोज की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव डाहोला निवासी अजय व शाही राम को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। जो बाइक उपरोक्त मामले की है जो कलायत से चोरी की गई है तथा दूसरी बाइक आरोपियों द्वारा थाना पिल्लूखेड़ा जिला जींद क्षेत्र से चोरी करनी कबुली गई है। दोनो आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।




