loader image
Latest:
Tuesday, February 3, 2026

बादली से कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी:यूपी के बदमाश ने की कॉल; 10 मिनट तक देता रहा गालियां

बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स धमकी की ऑडियो सुनाते हुए। - Dainik Bhaskar

बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स धमकी की ऑडियो सुनाते हुए।

हरियाणा के झज्जर की बादली क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोपी ने विधायक को कॉल कर करीब 10 मिनट तक गंदी गालियां दीं। गुरुवार को विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपी ने उन्हें 3 दिन पहले कॉल की थी। आरोपी से 11 मिनट 27 सेकेंड तक बात हुई।

आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला बताया था। विधायक कुलदीप का कहना है कि आरोपी पहले संपत सिंह और दिग्विजय चौटाला को भी धमकी दे चुका है। इसे लेकर उन्होंने हरियाणा के 12 नेताओं ने नाम भी जारी किए हैं, जिन्हें धमकी मिल चुकी है।

पीसी में विधायक ने एक 9 सेकेंड की ऑडियो भी सुनाई, जिसमें आरोपी कहता है…

QuoteImage

ये जितने भी सांसद, विधायक है…इस देश का कल्याण तभी होगा, जब सबको एक छत के नीचे बैठाकर बम मार दिया जाए।

QuoteImage

विधायक कुलदीप ने बताया कि आरोपी ने खुद को यूपी का रहने वाला बताया है।
विधायक कुलदीप ने बताया कि आरोपी ने खुद को यूपी का रहने वाला बताया है।

रामपाल के सम्मान में कार्यक्रम हुआ: विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि कुछ दिनों पहले झज्जर कि किरावड़ गांव में रामपाल के सम्मान समारोह में एक कार्यक्रम हुआ था। रामपाल की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेतों से पानी निकासी के लिए मोटरें और पाइप लाइन दी थी। इसीलिए रामपाल के सम्मान में किसानों और गांव के सरपंच की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। इसमें मुझे भी इनवाइट किया गया था। विधायक वत्स ने आगे कहा कि मैं पहले इस तरह के कार्यक्रम में नहीं गया था, लेकिन बादली क्षेत्र के रामपाल की तरफ से काफी काम कराया गया, इसीलिए इस कार्यक्रम में शामिल हुआ। वहीं मैंने कहा- मैं आज दिल से कह रहा हूं। मेरा एक एक खून का कतरा आप लोगों के लिए समर्थित है।  विधायक के अनुसार, इसके बाद 12 जनवरी को उन्हें एक कॉल आई। उसने अपना नाम रामचंद्र यादव निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश बताया। फोन पर पहले उसने विधायक जी नमस्ते कहा। करीब 10-12 सेकेंड बात करने बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगा। लोगों का कहना है कि आरोपी रामपाल की गिरफ्तारी से नाराज था। जो कांग्रेस सरकार में हुई थी।  विधायक वत्स ने कहा कि आरोपी ने मां-बहन की गालियां और बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन कभी पुलिस को इसके बारे में नहीं बताया। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को भी इसकी रिकॉर्डिंग दे दी है।

विधायक कुलदीप वत्स की तरफ से जारी किया गया नोट।
विधायक कुलदीप वत्स की तरफ से जारी किया गया नोट।

दिग्विजय चौटाला को भी धमकी मिली विधायक कुलदीप वत्स ने एक नोट जारी करते हुए दावा किया कि हांसी विधायक विनोद भयाना, संपत सिंह, दलबीर किरमाणा, पवन लाठर, कप्तान चेयरमैन जुलाना, दिलबाग सिंह हुड्डा, नरेश सैरवाल उकलाना विधायक, रणधीर पनिहार विधायक, संजय सतलोक, बलराज कुंडू पूर्व विधायक, सुभाष सुधा विधायक मानेसर, दिग्विजय चौटाला को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है।

जाट आरक्षण की बात उठाई विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि उन्होंने किसान आंदोलन, जाट आरक्षण और खिलाड़ियों की बात को उठाया है। लेकिन आरोपी फिर भी 12 मिनट तक कॉल पर गालियां देता रहा। आरोपी इससे पहले भी कई नेताओं को धमकी दे चुका है।

विधायक बोले- धमकियों से नहीं डरता विधायक कुलदीप वत्स ने पीसी में कहा कि मैं ऐसे बदमाशों की धमकियों से डरने वाला नहीं हूं। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की है। मैंने जनता के सामने सारी सच्चाई रख दी है। हम ऐसे व्यक्ति पर डीजीपी और एडीजीपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!