loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

बुजुर्ग दंपती की गला घोंटकर हत्या:करनाल में हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगाई, पोता आया तो जमीन पर लाशें पड़ी थीं

हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह बुजुर्ग दंपती की हाथ-पैर बंधी लाशें घर में जमीन पर पड़ी मिली। पोता घर आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना असंध के BDPO ऑफिस वाली गली की है।

सूचना मिलते ही ASP दीपिका अग्रवाल, DSP गोरखपाल राणा और असंध पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती घर पर अकेले ही थे। डॉग स्क्वायड को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। पुलिस की टीमें परिवार और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं लग रहा। गला घोंटकर हत्या की गई है। इनके मुंह पर टेप भी लगी हुई थी। असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

घटनास्थल पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई।
घटनास्थल पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई।
दंपती के घर के बाहर मौजूद लोग।
दंपती के घर के बाहर मौजूद लोग।

मृतकों की पहचान हरि सिंह (80) और लीला (75) के रूप में हुई है। हरि सिंह नंबरदार थे। वह मूल रूप से कारसा गांव से थे। करीब 40 सालों से वह असंध में रह रहे थे। वह कबाड़ का काम करते थे। हरि सिंह के 2 बेटे हैं। इनमें से गुलाब रत्तक रोड पर रहते हैं, जबकि बंसी हरि सिंह के पड़ोस में ही रहते हैं।

हरि सिंह का पोता इनके साथ ही काम करता है। रविवार को वह किसी काम से बाहर चला गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे रोहित घर आया। दरवाजे पर हल्का सा कुंडा लगा हुआ था। दरवाजा खोलकर अंदर गया तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला।

रोहित ने बताया कि वह घबराकर तुरंत बाहर आया और अपने चाचा को बुलाकर लाया। दोनों अंदर गए तो पहले जमीन पर लीला और हरि सिंह की लाश पड़ी थी। दोनों के हाथ-पांव बंधे हुए थे और शरीर अकड़े हुए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया। जांच में पता चला कि इनकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना की सूचना मिलते ही असंध पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
घटना की सूचना मिलते ही असंध पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

हरि सिंह के दूसरे पोते नितिन ने बताया कि परिवार का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। दादा के मुंह पर टेप लगी हुई थी। दादी के मुंह से खून निकल रहा था। घर की कुंडी लगाकर दोनों को अंदर डाला हुआ था। अंदर कपड़े यहां-वहां पड़े थे। हमें सुबह साढ़े 9 बजे घटना की सूचना मिली, जब दूसरा भाई यहां आया। इसके बाद चाचा और बाकी परिवार के लोगों को बुलाया गया।

असंध में दंपती के घर के बाहर खड़े लोग।
असंध में दंपती के घर के बाहर खड़े लोग।

 DSP गोरखपाल राणा ने बताया कि दंपती का मर्डर किया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों बरामदे में लेटे हुए थे। इन्हें घसीटकर अंदर ले जाया गया। यहां गला घोंटा गया। इनके हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। अभी लूटपाट का मामला नजर नहीं आ रहा। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि कितने लोग आए थे। CIA की टीमें आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!