loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

भिवानी में किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार:नाबालिग छेड़छाड़ केस में सबूतों से छेड़छाड़ की, कोर्ट में पेश करने ले गई पुलिस

हरियाणा के भिवानी में किसान रवि आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजाद पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। बुधवार देर शाम डीएसपी आर्यन चौधरी की मौजूदगी में सिवानी थाने में उनसे पूछताछ की गई।

उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सिवानी थाने के बाहर जमा हो गए। सिवानी पुलिस ने बाद में भीड़ को थाने से बाहर निकाला। पुलिस रवि आजाद को अपनी गाड़ी में लोहारू कोर्ट ले गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि को केस से जुड़े सबूत मिटाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

गाड़ी में रवि को सिवानी थाने लेकर जाती पुलिस।
गाड़ी में रवि को सिवानी थाने लेकर जाती पुलिस।

3 आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी पुलिस

बता दे कि पुलिस ने इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।जिसमें गांव सिंधनवा निवासी करीब 23 वर्षीय नमित, 19 वर्षीय मोहित और गांव गोकलपुरा निवासी करीब 24 वर्षीय विकास शामिल हैं। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि नमित बीए तक पढ़ा हुआ है और विकास और मोहित दोनों 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी वारदात वाले दिन गाड़ी में मौजूद थे। वहीं तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
इस मामले में पुलिस पहले ही 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
पंचायत में रोते किसान नेता रवि आजाद। (फाइल फोटो)
पंचायत में रोते किसान नेता रवि आजाद। (फाइल फोटो)

पंचायत में रोने लगे थे रवि आजाद केस दर्ज होने के बाद किसान नेता रवि आजाद ने गोकुलपुरा गांव में महापंचायत की थी। जिसमें रवि आजाद हाथ जोड़कर न्याय मांगते हुए रोने लगे। रवि आजाद ने कहा कि मुझे एक बलात्कारी साबित करने की कोशिश की जा रही है। मेरी सामाजिक छवि और चरित्र की हत्या हो रही है। मैं इस भरी पंचायत में हाथ जोड़कर यह बात कहता हूं कि मुझे न्याय दो, मैं न्याय मांगने के लिए आया हूं।

थाने के बाहर मौजूद पुलिस कर्मचारी।
थाने के बाहर मौजूद पुलिस कर्मचारी।

लड़की के पिता बोले- किडनैपिंग की कोशिश की नाबालिग के पिता ने बताया था कि किसान नेता रवि आजाद ने गलत काम किया है। वह एक बार नहीं कई बार गलत हरकत कर चुका है। पहले हमने उसे नजरअंदाज कर दिया था। 8 दिसंबर को वह अपने 2-3 साथियों के साथ आया। उसने लड़की के साथ गलत काम करते हुए गाड़ी में किडनैप करने की कोशिश की। हमें जान से मारने की धमकी दी।

12 दिसंबर को दर्ज हुआ था मामला व्यक्ति ने कहा था कि पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। DSP के सामने लड़की ने बयान दिए हैं। जिसके बाद DSP ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। 12 दिसंबर को बहल थाने में रवि आजाद व अन्य के खिलाफ एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!