loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

भिवानी में दर्दनाक हादसा: मकान गिरने से 3 बच्चियों की मौत, माता-पिता और बेटा गंभीर

भिवानी (हरियाणा)। बारिश के बीच भिवानी जिले के गांव कलिंगा में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान अचानक गिर गया, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता और 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान अंशिका (15), दिशा (9) और भारती (7) के रूप में हुई है। जबकि घायल ओमपाल (45), पत्नी अनिता (40) और बेटा ध्रुव (5) का इलाज जारी है। हादसा उस समय हुआ जब पूरा परिवार रात को सो रहा था।

ओमपाल के हाथ पर ज्यादा चोट आई है।

अनिता के हाथ और पैरों पर चोट आई है।

5 साल के ध्रुव के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं।

घायल ओमपाल ने बताया कि छत रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक गिर गई। परिवार दबकर चीखता रहा लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लोगों ने मलबा देखा तो ग्रामीणों ने परिवार को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

  • परिवार पिछले चार साल से किराए पर रह रहा था।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना में ओमपाल का नाम शामिल था लेकिन मकान अभी तक नहीं बना।

  • लगातार बारिश से गांव में जलभराव हो गया था और मकान की नींव कमजोर पड़ गई।

ओमपाल के चाचा ने प्रशासन से इलाज का पूरा खर्च उठाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!