loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

भिवानी में सड़क हादसा: टाटा एस की टक्कर से पुलिसकर्मियों की गाड़ी गड्ढे में गिरी, कई घायल

भिवानी में सड़क हादसा: टाटा एस की टक्कर से पुलिसकर्मियों की गाड़ी गड्ढे में गिरी, कई घायल

भिवानी 26 मई (The Airnews | रिपोर्टर: Sahil Kasoon)  – हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब टाटा एस गाड़ी और पुलिसकर्मियों की गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे का विवरण

घटना सोमवार की है जब गांव बागनवाला निवासी युवक विजेंद्र कुमार अपनी टाटा एस गाड़ी से भिवानी से तोशाम की ओर जा रहा था। उसी समय एक गाड़ी में सवार लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी किसी आधिकारिक कार्य से भिवानी की ओर जा रहे थे। जैसे ही ये गाड़ी तोशाम के आईटीआई के पास बायपास मार्ग के नजदीक पहुंची, सामने से आ रही टाटा एस गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई।

गाड़ी गड्ढे में गिरी, कई घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मियों की गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और गड्ढे में जा गिरी। हादसे में टाटा एस चालक विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को तुरंत तोशाम के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायलों का उपचार जारी

पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भिवानी रेफर कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल विजेंद्र कुमार को तोशाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह उपचाराधीन है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार टक्कर का कारण तेज गति और संभावित ओवरटेक बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!