Masoom Sharma के बदमाशी गानों को Haryana सरकार ने किया Delete
( PARVEEN BHARDWAJ ) हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मासूम शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है! उन्होंने दावा किया है कि उनके गाने डिलीट कराने के पीछे एक सरकारी कलाकार का हाथ है। यह बयान आते ही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से मासूम शर्मा के गाने अचानक डिलीट कर दिए गए, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए थे। जब इस पर सवाल उठने लगे, तो अब मासूम शर्मा खुद सामने आकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सरकारी कलाकार के इशारे पर हुआ है।
सरकार ने लगाई बैन?
मासूम शर्मा के इस खुलासे के बाद चर्चा तेज हो गई है कि क्या सरकार ने ही उनके गानों पर बैन लगाया है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह किसी बड़े विवाद की शुरुआत है?
फैंस ने जताई नाराजगी
इस खबर के बाद मासूम शर्मा के फैंस सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के खिलाफ साजिश बताया है, तो कुछ ने सरकार से इस मामले पर सफाई देने की मांग की है।
अब आगे क्या?
अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मासूम शर्मा के खुलासे ने पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है। अब देखना होगा कि इस पर सरकार या संबंधित अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया आती है।
आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में दें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!