loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

यमुनानगर में पति ने पत्नी पर ब्लेड से किए वार, बोली- गर्दन की नस काटने की कोशिश

यमुनानगर ( Sahil Kasoon The Airnews )  गांव अमादलपुर में एक महिला ने अपने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते वह आए दिन मारपीट करता है और दो बार जान से मारने की कोशिश कर चुका है।

पीड़िता रुकसाना ने पुलिस को बताया कि 2018 में उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार गुलशेर नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी से उसके तीन बच्चे हैं। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

शनिवार को घर पर हुए विवाद के दौरान पति ने ब्लेड से हमला कर उसकी गर्दन की नस काटने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। इसके बाद आरोपी ने ब्लेड से उसकी दोनों बाजुओं पर वार किए, जिससे गंभीर चोटें आईं और बाजू पर आठ टांके लगे।
महिला का आरोप है कि आरोपी पति दूसरी लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखता है और इसी वजह से आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। उसने पहले भी उसे जान से मारने के लिए फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था। महिला ने आशंका जताई है कि उसे पति से जान का खतरा है।

बुड़िया थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी गुलशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!