loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

यमुनानगर में रोडवेज बस का एक्सीडेंट:कार से आमने-सामने टक्कर, 25 यात्री थे सवार, ड्राइवर की हालत गंभीर

हरियाणा के यमुनानगर जिले में सोमवार सुबह रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार दो से तीन यात्री भी जख्मी हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना खानुवाला मोड़ की है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का ड्राइवर साइड हिस्सा टूट गया। यमुनानगर डिपो की यह बस करीब 20-25 यात्रियों को लेकर डारपुर की ओर जा रही थी। मुख्य रास्ता बंद होने के कारण बस व्यासपुर-लेदी मार्ग से जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर घूम गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और जांच शुरू कर दी है। डायल 112 टीम के मुताबिक, दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। फिलहाल हादसे में लापरवाही किसकी थी, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

कार ड्राइवर की पहचान सौरभ कुमार, निवासी कलेसर, के रूप में हुई है। सौरभ की व्यासपुर में एक कार मैकेनिक की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का ड्राइवर साइड हिस्सा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में घायल तीन सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सवारियों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि कार चालक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

हादसा जिस रोड पर हुआ वह सिंगल लेन था, जिसके कारण वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया। वहीं मामले में बस ड्राइवर का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनबैलेंस होकर सीधी बस से टकरा गई।
डायल 112 टीम ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे, ऐसे में यह टक्कर हो गई। हादसे में लापरवाही किसकी थी, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच जारी है।

 हादसे से जुड़े PHOTOS..

रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।
रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।
हादसे के बाद घंटों तक सड़क पर लंबा जाम लगा।
हादसे के बाद घंटों तक सड़क पर लंबा जाम लगा।
घायल कार ड्राइवर को अस्पताल में लेकर जाते हुए।
घायल कार ड्राइवर को अस्पताल में लेकर जाते हुए।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!