loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

रोहतक में भाई ने बहन का गला काट किया मर्डर:तलाकशुदा महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका थी, बचाव में आई सहयोगी युवती भी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी व अन्य पुलिस टीम। - Dainik Bhaskar

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी व अन्य पुलिस टीम।

हरियाणा के रोहतक में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका की उसी के सगे भाई ने गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त वह अपने पार्लर पर थी। दोनों भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

इसके बाद तैश में आकर आरोपी भाई ने गला काट कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव में पॉर्लर में काम करने वाली साथी युवती आई, तो आरोपी ने उस पर भी वार किया। जिससे वह घायल हो गई।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों टीमों ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया।

इसके बाद शव को वहां से पीजीआई भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। जबकि घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान कबीर कॉलोनी निवासी माया(30-32) के रूप में हुई है। उसका माता दरवाजा चौक के पास स्थित माया ब्यूटी पार्लर है। माया का उसके भाई ने ही तेजधार हथियार से गला काटकर मर्डर किया है। जबकि बीच बचाव करने आई सहयोगी लड़की लक्ष्मी भी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

माया की शादी हो चुकी थी और उसके बाद पति से तलाक भी हो गया। माया ब्यूटी पार्लर में काम करके अपना गुजारा कर रही थी। माया का उसके भाई के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बहन की हत्या करने वाले उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए DSP रवि खुंडिया।
मामले की जानकारी देते हुए DSP रवि खुंडिया।

DSP रवि खुंडिया ने बताया कि गुरुवार सुबह 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की गला रेतकर हत्या उसके सगे भाई लाला ने ही की है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी, जिसके बाद हथियार के बारे में भी पता किया जाएगा। जो लड़की ब्यूटी पार्लर में थी, उसे लोगों ने पुलिस के आने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था, जिसका पता लगाया जा रहा है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा, यह आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!