loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

विदेश में 2 युवकों को बंधक बनाकर फिरौती मांगने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा दोनों पीड़ित युवको को सकुशल करवाया गया रेस्क्यु

कैथल, 25 सितंबर : विदेश में 2 युवकों को बंधक बनाकर फिरौती मांगने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए दोनों पीड़ित युवको को सकुशल रेस्क्यु करवाया गया है। जानकारी देते हुए एसपी उपासना ने बताया कि 7 सितंबर को गांव सिसला निवासी सोमिल सिंह तथा गांव छात्तर जिला जींद निवासी नवीन मोर आस्ट्रेलिया जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से शारजहाँ होते हुये तेहरान एयरपोर्ट से कोनार्ट एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। तेहरान व कोनार्ट ईरान देश के इस्लामिक एरिया है। जिन एरिया में पाकिस्तान के आपराधिक किस्म के व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। जो कोनार्ट एयरपोर्ट से घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों ने उनको पिक कर लिया। उन लडको व उनके वारसान को कहा गया था कि कोनार्ट में दो दिन का स्टे करना होगा तथा उसके बाद आपकी आस्ट्रेलिया जाने की व्यवस्था कर दी जायेगी। पीडित सोमिल व नवीन मोर उपरोक्त व उसके परिजनो के पास आरोपीगण द्वारा तैयार किया हुआ ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा भी भेज दिया गया था ताकि विश्वास हो सके तथा आरोपीगण द्वारा पीड़ितों की एयर टिकट भी खुद ही कराई थी। आरोपीगण द्वारा पीडितों व उसके परिजनों को कहा गया था कि जब आपके लडके आस्ट्रेलिया पहुँच जायें तो उनके पैसे दे देना। प्रत्येक लडके के हिसाब से 22 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। फिर 11 सितंबर को सोमिल व नवीन मोर उपरोक्त के परिजनों पर पीड़ितों के मोबाइल से ही व्हाट्सएप कॉल जाती है कि आपके लडकों का अपहरण कर लिया गया। जिनसे 80 लाख रुपये कि मांग की जाती है तथा साथ ही धमकी दी जाती है यदि आपने 80 लाख रुपये ना दिये तो आपके लडकों को या तो मार दिया जाएगा या फिर अफगानिस्तान वगैरा में बेच दिया जायेगा। फिर लगातार पाकिस्तान के नम्बरों व अन्य नम्बरों से भी काल पीड़ितों के परिजनों पर फिरौती की मांग के लिये काल आती रही। लडकों के टार्चर की विडियो बनाकर लगातार पीडितों के वारसान पर भेजी जा रही थी। इस दौरान पीडितों के परिजनों ने 10 लाख रुपये आरोपी गणों के कहे अनुसार दे दिए। इस दौरान पीड़ित के परिजन तत्तकालीन एसपी आस्था मोदी से मिले। जिन्होंने पीड़ित के परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी तथा उनके बच्चों को छुडवा लिया जायेगा। जिस संदर्भ में पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर थाना तितरम में उपरोक्त अभियोग दर्ज किया गया तथा अभियोग की जांच स्पैशल डिटेक्टिव युनिट कैथल को सौंपी गई। एसपी द्वारा केन्द्र के अधिकारियों के माध्यम से तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करके पत्राचार किया गया। दुसरी तरफ से पुलिस टीम द्वारा भी साइबर सैल की मदद से आरोपीगण का काफी डाटा एकत्रित किया गया। पीड़ितों की जान की सुरक्षा के चलते परिजनों द्वारा फिर से 35 लाख रुपये की रकम आरोपीगण के कहने पर दे दी गई। पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से काम लेते हुए संयम का परिचय दिया गया। जिसके चलते तत्कालीन एसपी के अथक प्रयास व स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश सिंह की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा सुझबुझ का परिचय देते हुए पीड़ित सोमिल सिहं व नवीन मोर उपरोक्त को 22 सितंबर को तेहरान में भारतीय दूतावास की मदद से रैस्कयु कर लिया गया। जो ईरान में पीड़ितों की डॉक्युमेंट कार्यवाही पूर्ण करके पीड़ितों को भारत के लिये रवाना किया गया। जो आज सुबह पीडित सोमिल सिंह व नवीन मोर उपरोक्त को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव किया गया। जो आरोपीगण द्वारा पीड़ितों को काफी टॉर्चर किया गया था। जिनका मेडिकल करवाकर संबधित माननीय अदालत में पीड़ितों को पेश करके कथन अंकित किए गए। अब तक जांच में पाया गया कि ईरान में इस प्रकार से भारत के कई जगहों से लडकों को बुलाकर उनका अपहरण किया गया है। सोमिल व नवीन के साथ भी पांच से छ लडके ओर भी थे। जिनके परिजनों ने भी पैसे देकर अपने लड़कों को छुडवाया है। जिनसे भी पुलिस टीम पुछताछ करेगी तथा भारत में जिस भी आरोपी का लिंक इस घटना से पाया जायेगा उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी उपासना ने कहा कि कैथल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क व प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी प्राथमिकता पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालना और आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाना है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि विदेश जाने की चाह रखने वाले युवा बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी एजेंट या व्यक्ति पर भरोसा न करें। केवल अधिकृत ट्रैवल एजेंसी अथवा वैध प्रक्रिया से ही विदेश जाने की योजना बनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!