loader image
Saturday, November 8, 2025

विधायक अशोक अरोड़ा हाथापाई मामला: MLA ने सौंपे सबूत, EO समेत 6 अधिकारियों को भेजे गए नोटिस

चंडीगढ़ | Sahil Kasoon The Airnews – हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की पहली बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई, जिसमें थानेसर से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई मामले पर सुनवाई की गई। इस बैठक में विधायक ने समिति के समक्ष पूरे मामले से जुड़े सबूत और विवरण प्रस्तुत किए

निष्पक्ष जांच की दी गई बात: समिति अध्यक्ष

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह विषय संवेदनशील है और इससे जुड़े सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष फैसला लिया जाएगा। विधायक से मिली जानकारी के आधार पर ईओ (कार्यकारी अधिकारी) समेत कुल 6 अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं। अब उनसे भी जवाब मांगा जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

करीब दो महीने पहले कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद की हाउस मीटिंग के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के बीच तीखी कहासुनी हुई थी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई थी। मीटिंग में बाहरी व्यक्तियों, पार्षद प्रतिनिधियों और मीडिया की एंट्री पर रोक थी, लेकिन इस नियम को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था। स्थिति बिगड़ने पर मामला विधानसभा समिति तक जा पहुंचा।

अब समिति इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई कर रही है और जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!