loader image
Latest:
Saturday, March 7, 2026

विवादों के बाद यूट्यूब से हटा बादशाह का ‘टटीरी’ सॉन्ग:50 मिलियन व्यूज क्रास, कमेंट भी ऑफ; महिला आयोग ने सिंगर को भेजा था समन

बॉलीवुड सिंगर- रैपर बादशाह का हालिया रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ विवादों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

सरकार की कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब ने ये एक्शन लिया। अब भारत में यूजर्स सॉन्ग से जुड़ा कंटेंट नहीं देख पाएंगे। चैनल पर सॉन्ग के कमेंट भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं डिस्क्रिप्शन में भी सॉन्ग के बारे में कुछ डिटेल नहीं है।

सॉन्ग के रिलीज होते ही कई सामाजिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर समन भी जारी किया था, जिसमें 13 मार्च को बादशाह को पेश होने के लिए कहा गया था। शुक्रवार को पंचकूला क्राइम ब्रांच और जींद के थाने में सॉन्ग पर अज्ञात में एफआईआर भी हुई।

इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। सॉन्ग बादशाह और कर्मवीर फौजी ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

यू-ट्यूब से हटाया गया बादशाह का टटीरी गाना।
यू-ट्यूब से हटाया गया बादशाह का टटीरी गाना।

 रिलीज होने के महज एक सप्ताह के भीतर ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी। सॉन्ग पर हटाए जाने से पहले 50 मिलियन (5 करोड़) से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी गाना खूब वायरल हुआ।

 इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था।

गाने में ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने’ जैसे शब्दों के प्रयोग पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे असभ्य और महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने वाला बताया।

गाने में जींद रोडवेज की बस और नरवाना के सच्चा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल का सीन दिखाया गया है। विभाग का आरोप है कि इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।

वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियां स्कूल बैग फेंकती नजर आ रही हैं और बस के ऊपर छात्राओं को खड़ा कर गाने के लिरिक्स जोड़े गए हैं, जिसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने समाज में गलत संदेश जाने का आरोप लगाया।

अपने नए गीत ‘टटीरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में बादशाह बुग्गी में बैठकर सोनीपत के एक गांव में पहुंचे थे।
अपने नए गीत ‘टटीरी’ के प्रमोशन के सिलसिले में बादशाह बुग्गी में बैठकर सोनीपत के एक गांव में पहुंचे थे।

बढ़ते विरोध को देखते हुए हरियाणा महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को नोटिस जारी किया था। इसके अलावा, पंचकूला और जींद में सिंगर के खिलाफ अलग-अलग केस भी दर्ज किए गए हैं। खाप पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गाने को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी।

 कानूनी शिकायतों और सरकार की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर, यूट्यूब ने टटीरी गाने को भारतीय डोमेन पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि यह गाना अभी भी अन्य देशों के डोमेन पर उपलब्ध हो सकता है, लेकिन भारत में अब इसे आधिकारिक रूप से नहीं देखा जा सकेगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!