loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

शादी के 4 साल बाद भी नहीं गुंजी किलकारी, हताश शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान

The AirNews ( Amit Dalal )

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के धूप सिंह नगर इलाके में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने शनिवार शाम फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार वालों के मुताबिक, मृतका शादी के चार साल बाद भी संतान सुख न मिलने के कारण मानसिक तनाव में थी और इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

चार साल से थी मानसिक तनाव में

जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका एक निजी स्कूल में टीचर थी और उसका पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों पति-पत्नी शनिवार को अपने-अपने कार्यस्थलों पर ड्यूटी पर गए थे। प्रियंका ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट आई थी।

परिजनों ने बताया कि प्रियंका शादी के चार साल बाद भी संतान प्राप्ति न होने के कारण लगातार परेशान रहती थी। मानसिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं के चलते वह गहरी चिंता और अवसाद में चली गई थी।

घर लौटे तो फंदे पर लटकी मिली प्रियंका

शाम करीब साढ़े छह बजे जब प्रियंका के परिजन घर लौटे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। इस भयावह दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई।

चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है।

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रियंका के मोबाइल फोन और अन्य निजी दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को और स्पष्ट किया जा सके।


#PanipatNews #SuicideCase #TeacherSuicide #MentalHealthAwareness #HaryanaNews #TheAirnews #TheAirnewsHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!