loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

सिरसा में ₹1 हजार की शर्त लगा खिलाया गोबर, VIDEO:शराब पिलाने के बहाने बुलाया, वीडियो वायरल की, मजाक बना तो 3 पर FIR कराई

हरियाणा के सिरसा में एक हजार रुपए की शर्त लगाकर दिव्यांग को गोबर खिला दिया गया। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद जान-पहचान वालों और रिश्तेदारी में मजाक बन गया। इसके बाद पीड़ित ने रानियां थाने में इसकी शिकायत दी, जिसके बाद 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लोग पशुबाड़े में बैठे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति कस्सी (फावड़ा) में गोबर उठाकर लाता है। जिस व्यक्ति ने कस्सी उठाई है, उसके दूसरे हाथ में कैश दिखाई दे रहा है। वह शिकायतकर्ता का नाम लेकर कहता है- ले भाई, एक हजार रुपए ले और ये गोबर खाकर दिखा।

एक बार गोबर चखने पर पीड़ित पैसे मांगता है। इस पर वह कहता है- दोबारा खाओ, फिर रुपए मिलेंगे। पीड़ित को दोबारा से गोबर खिला देता है और फिर गिनकर उसे पैसे देता है। पास में बैठे लोग ठहाके लगाते दिख रहे हैं। इस बीच उनमें से किसी ने वीडियो बना ली। कुछ देर में वीडियो वायरल कर दी। जब इसका पता पीड़ित को जानकारों से लगा तो बदनामी होने का डर दिखा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

दिव्यांग को गोबर खिलाने के कुछ PHOTOS…

गोबर खाने से पहले युवक को एक हजार रुपए दिखाता दूसरा शख्स।
गोबर खाने से पहले युवक को एक हजार रुपए दिखाता दूसरा शख्स।
फावड़े में रखे गोबर को उठाकर खाता दिव्यांग।
फावड़े में रखे गोबर को उठाकर खाता दिव्यांग।

पुलिस के अनुसार पीड़ित पोलियो से ग्रस्त हैं। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चोरी-छिपे उनका वीडियो बनाया और उन्हें गोबर खिलाया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद शर्त लगाई थी कि गोबर खाने के बदले में 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसी दौरान पीड़ित ने गोबर खा लिया।

 पीड़ित और आरोपी रानियां के ही रहने वाले हैं। चारों शाम को जानकार के खाली प्लॉट या अन्य जगह पर इकट्ठे बैठते हैं। जहां पर यह घटना हुई, वहां पर गायों का बाड़ा है। शिकायत में जिन व्यक्तियों पर आरोप है, उनमें मुख्तियार सिंह, रणजीत सिंह, जसविंदर सिंह के नाम हैं। सभी खेती-बाड़ी करते हैं। जाति एक ही है, पर परिवार अलग-अलग हैं। पीड़ित अविवाहित है। वह घर में अकेला ही रहता है।

गोबर खाने के बाद रुपए गिनता दिव्यांग।
गोबर खाने के बाद रुपए गिनता दिव्यांग।

जबरदस्ती शराब पिलाई, गोबर खिलाकर वीडियो बनाया : शिकायतकर्ता पीड़िता का कहना है-मुझे तीनों लोगों ने जबरदस्ती शराब पिलाई और एक हजार रुपया भी दिया। मैं पोलियोग्रस्त हूं। मेरे परिवार में कोई भी नहीं है। तीनों ने चोरी छिपे मेरी वीडियो बनाई है और मुझे गोबर खिलाया है। मेरी वीडियो बनाकर इन लोगों ने ग्रुपों में डाली। इसके कारण मेरी रिश्तेदारी में खूब बदनामी हो रही है। मैं चाहता हूं कि मेरे साथ न्याय हो। इन लोगों को इनके किए की सजा मिले।

इस बारे में एक आरोपी मुख्तियार सिंह से दैनिक भास्कर एप ने पक्ष जानने के लिए बातचीत की। उनका जवाब था- यह मामला रानियां थाने में हैं। कल बैठकर इसके बारे में बात करेंगे। इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। यह कहकर कॉल काट दी। दूसरी तरफ पार्षद एमसी निक्का चीमा का कहना है कि सभी एक-साथ ही रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। इसका सभी को पता है, इस पर क्या कहें।
इस मामले में रानियां थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में धारा 115 BNS 92A ACT person with disability act के तहत कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार शाम को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया था। कुछ लोग मामले में समझौते के प्रयास कर रहे है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!