loader image
Latest:
Friday, March 6, 2026

सैनिक पंकज राणा को कैथल में दी गई सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई

51 इंजीनियरिंग रेजीमेंट के जांबाज सैनिक पंकज राणा (कलायत निवासी) को कैथल के प्राचीन कपिल मुनि सरोवर तट स्थित शमशान भूमि में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

सैनिक पंकज 20 अगस्त को कैथल में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम विदाई में भारी जनसैलाब उमड़ा। विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। SDM अजय हुड्डा ने DC कैथल की ओर से सैनिक के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैनिक पंकज के बड़े भाई रवि राणा को देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा सौंपा गया। पिता के अंतिम दर्शन के लिए उनके छोटे बेटे आर्यन भी नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार की परंपरा में मौजूद रहे।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!