loader image
Thursday, March 5, 2026

सोनीपत में 30 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी:नीलगाय बचाने के चक्कर में हादसा; गोहाना से जुलाना जा रही थी

सोनीपत जिले के गोहाना-जुलाना रोड पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे, जो गोहाना से जुलाना की ओर जा रहे थे। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

हालांकि गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी की जान बाल-बाल बच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोडवेज की बस पलटकर खेतों में जा पड़ी।
रोडवेज की बस पलटकर खेतों में जा पड़ी।

बस ड्राइवर मदन ने बताया कि गोहाना से बस जुलाना जा रही थी। जैसे ही हरियाणा रोडवेज की बस बनवासा गांव से आगे छपरा मोड़ के पास पहुंची, तो अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद मौके पर इकत्रित हुए राहगीर और स्थानीय लोग।
हादसे के बाद मौके पर इकत्रित हुए राहगीर और स्थानीय लोग।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 20 से 30 यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कई यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

हादसे के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गाड़ी से निकलकर चोटिल परिचालक बीरेन्द्र सिंह
गाड़ी से निकलकर चोटिल परिचालक बीरेन्द्र सिंह

बस ड्राइवर मदन और परिचालक बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे गोहाना से जुलाना की ओर बस लेकर जा रहे थे। जैसे ही बस छपरा मोड़ के पास पहुंची, तो अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!