सोनीपत से हरिद्वार जा रहे 4 दोस्तों की मौत:पानीपत–खटीमा हाईवे पर कैंटर से टकराई स्विफ्ट कार; एक की बारात कल राजस्थान जानी थी
मृतक सोनीपत के बरोदा गांव के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वालों में से एक युवक की कल शादी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि चारों ने अचानक हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने का फैसला किया था।
कैसे हुआ हादसा:
रात करीब 11 बजे कार बुटराड़ा फ्लाईओवर के पास रेस्टोरेंट के बाहर खड़े कैंटर में घुस गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कैंटर के पहिए भी निकल गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला।
नशे की आशंका:
कार के अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस को शक है कि हादसे के वक्त युवक नशे में थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मृतकों की पहचान:
परमजीत: दो विवाहित बहनों का इकलौता भाई परमजीत था। वह 24 साल का था। BA पास कर वह खेतबाड़ी करता था। परमजीत के पिता आनंद का देहांत हो चुका है। वहीं, कुछ समय पहले ही इसका रिश्ता हुआ था। 9 नवंबर को उसकी बारात राजस्थान में जानी थी। वह शुक्रवार शाम 6:30 बजे हरिद्वार स्नान करने के लिए निकला था। पर पिता आनंद का देहांत हो चुका है। रिश्ता कुछ समय पहले ही हुआ था।
साहिल: गांव मोही माजरी के डाकखाने में नौकरी करने वाले साहिल की उम्र 22 साल थी। वह परिवार में इकलौता बेटा था। वह 12वीं पास कर करीब 3 साल पहले ही नौकरी पर लगा था। इसकी फरवरी 2024 में शादी हुई थी। साहिल अपने दादा अर्जुन सिंह की गाड़ी से ही हरिद्वार के लिए निकला था। साहिल के पिता सुनील हैं, जोकि खेतीबाड़ी करते हैं। वह शुक्रवार को ही अपनी पत्नी सरिता को उसके मायका गांव बजाना से लेकर लौटा था। लेकिन बाहर से हरिद्वार के लिए चला गया था।
आशीष: दो बहनों का इकलौता भाई साहिल था। 24 वर्षीय साहिल BA पास कर खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहिता था। साहिल की एक बहन विवाहित है। जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। जोकि हादसे के बाद वहां से घर के लिए निकल पड़ी है। वह रविवार को पहुंचेगी। जब साहिल का बचपन चल रहा था, तब उसके पिता मेहरचंद का देहांत हो चुका है।
विवेक: एक कॉलेज में BA की पढ़ाई करने वाले साहिल की उम्र 21 साल थी। उसका एक बड़ा भाई है। पिता बलराज पेशे से किसान है। साहिल अविवाहित था। हरिद्वार स्नान का प्लान साहिल ने ही बनाया था। जिसके बाद बाकी तीनों दोस्तों ने भी स्नान करने जाने की हामी भरी थी।
हादसे से जुड़ी दो तस्वीरें…






