loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा अवैध असला रखने के मामले में एक आरोपी काबू, 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल बरामद

कैथल, 29 जनवरी – अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत बुधवार को स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एचसी हरीश कुमार की टीम सायंकालीन गस्त दौरान गांव गढ़ी बस अड्डा पर मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि गांव पाडला से कैथल रोड़ पर निर्माणधीन कालोनी के पास सड़क पर एक नौजवान लड़का किसी के इंतजार में खड़ा हैं जिसके पास अवैध असला हैं। जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देकर गांव पाडला से कैथल रोड़ पर निर्माणधीन कालोनी के पास दबिश दी गई। नौजवान लड़के ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान बाल्मिकी बस्ती कलायत निवासी सोहन उर्फ कालु के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पहले भी थाना कलायत अंतर्गत कातिलाना हमला करने व लड़ाई झगड़ा करने के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी वीरवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!