loader image
Saturday, November 8, 2025

स्वच्छता में करनाल ने रचा इतिहास: देश में तीसरा, प्रदेश में पहला स्थान | राष्ट्रपति से मिला अवॉर्ड

चंडीगढ़ | Sahil Kasoon The Airnews – स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और इस बार हरियाणा का करनाल शहर चमक उठा है। देश भर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में करनाल को तीसरा स्थान मिला है, जबकि हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, करनाल को 3 स्टार रेटिंग और वाटर प्लस अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। उनके साथ करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद रहीं।

  • सोनीपत को देश में 38वां स्थान और राज्य में दूसरी रैंक मिली।

  • पानीपत देश में 39वें स्थान पर और हरियाणा में तीसरे स्थान पर रहा।

  • रोहतक (3-10 लाख की आबादी वाले शहरों में) देश में 25वें स्थान पर और प्रदेश में 5वें स्थान पर रहा।

  • फतेहाबाद ने इस बार देश में 70वां स्थान और हरियाणा में चौथा स्थान हासिल किया है। 2023 में यही शहर 1372वें स्थान पर था।

  • करनाल व सोनीपत: 3 स्टार रेटिंग

  • रोहतक, पानीपत, गन्नौर, समालखा: 1 स्टार रेटिंग

  • हरियाणा के 13 शहरों को वाटर प्लस सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।


कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा “यह उपलब्धि हरियाणा की जनता, नगर निगमों और सफाई कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने में हरियाणा अग्रणी बना रहेगा।”

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार हरियाणा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उल्लेखनीय प्रगति की है, खासकर छोटे व मंझोले शहरों की कैटेगरी में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!