loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी:CM सैनी ने की घोषणा, 2 उपमंडल, 3 तहसील होंगी, नोटिफिकेशन एक सप्ताह में; MAP भी सामने आया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी है। हांसी हरियाणा का 23वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में हांसी पुलिस जिला के लिए मनोहर लाल ने घोषणा की थी। चुनाव से पहले मैं हांसी आया था जब आचार संहिता लग गई थी इसलिए अरमान दिल में रह गए थे। मगर, आज उस अरमान को पूरा करने आया हूं। मैं हांसी को 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं।

मुख्यमंत्री ने हांसी में जैसे ही इसकी घोषणा की वैसे ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। इसके साथ ही हांसी शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है। उधर, जिला बनाने की घोषणा के बाद विधायक विनोद भयाणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि हांसी के लोग इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे। यह भी कहा कि जिसको रोना है, रोता रहे, ये सरकार बेधड़क चलेगी। नायब सैनी सबका काम करता है, इसका इलाज किसी के पास नहीं है।

हांसी में दो उपमंडल और तीन तहसील और एक उपतहसील बनाई जाएगी। इसमें 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायत शामिल की जाएगी। नए जिले के लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। हांसी नए जिले के ड्राफ्ट में हांसी, नारनौद उपमंडल के अलावा हांसी, नारनौंद, बास तहसीलें और खेडी चौपटा उपतहसील का इलाका शामिल होगा। वर्तमान में जो पुलिस जिला का सीमांकन हैं, उसी को राजस्व जिला का सीमांकन माना जाएगा। ड्राफ्ट तैयार कर अधिकारियों ने प्रदेश के राजस्व विभाग को भेज दिया है।

हांसी के जिला बनने के बाद बदलेगा हांसी के जिला बनने के बाद अब कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को डीसी से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में डीसी बैठेंगे। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा।

जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें हांसी में वे सारी सुविधाएं मिलेगी, जिनके लिए उन्हें हिसार आना पड़ता था। साथ ही हांसी के लिए जिला के तौर पर सरका से अलग से बजट मिलेगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

हांसी को नया जिला बनने की घोषणा के बाद खुशी में नाचतीं महिलाएं।
हांसी को नया जिला बनने की घोषणा के बाद खुशी में नाचतीं महिलाएं।

हरियाणा गठन के बाद यूं बंटता गया हिसार….

पहला बड़ा बटवारा 1972 : 1 नवंबर 1966 को पंजाब का पुनर्गठन हुआ और हरियाणा राज्य बना। उस समय हिसार हरियाणा का एक बहुत बड़ा जिला था। हिसार जिले में आज के कई जिले शामिल थे। इनमें भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी शामिल थे। हिसार का पहला विभाजन 22 दिसंबर 1972 को उस समय भिवानी जिला अलग किया गया।

दूसरा विभाजन वर्ष 1975 हुआ : 1 सितबर 1975 में दूसरे बटवारे की शुरुआत सिरसा जिला के रूप में हुई। 1979 में व्यबहारिक रुपसे सिरसा जिला अस्तित्व में आ गया।

तीसरा विभाजन 1997 में हुआ : इसके बाद तीसरा बंटवारा 15 जुलाई 1997 को फतेहाबाद जिला अस्तित्व में आया। पहले तहसील थी। बाद में अलग जिला बनाया गया। यह भी हिसार का हिस्सा रहा है। हिसार का हिस्सा रहे भिवानी से कटकर 22 जनवरी 2016 को चरखी दादरी जिला बना। यह सीधे हिसार से नहीं, बल्कि भिवानी से अलग होकर बना लेकिन ऐतिहासिक रूप से यह भी पुराने हिसार मंडल का हिस्सा रहा।

अब चौथी बार 2025 में हिसार का बंटवारा होगा : 16 दिसंबर 2025 को हिसार से अलग होकर हांसी जिला बनेगा। एक सप्ताह में इसका नोटिफिकेशन जारी होगा।

PHOTOS में देखिए हांसी की विकास रैली…

हांसी की विकास रैली में मंच के सामने बैठी महिलाएं।
हांसी की विकास रैली में मंच के सामने बैठी महिलाएं।
रैली में लोगों के बीच बैठीं भयाना की पत्नी, पुत्री और पुत्र वधू।
रैली में लोगों के बीच बैठीं भयाना की पत्नी, पुत्री और पुत्र वधू।

विधायक गौतम बोले-मैं जाट नहीं जातिवाद के खिलाफ सफीदो विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मेरे खिलाफ कई दिनों से प्रचार किया जा रहा है। मगर, मैंने कभी जाट समाज का बुरा नहीं चाहा। उनको देशभक्त कहा है। मैं हरियाणा में जातिवाद का जहर फैलाने वालों के खिलाफ हूं, समाज को बांटने वालों के खिलाफ हूं।

आगे कहा कि जब से मोदी सरकार 2014 से आई है, तब से खुद को हिंदुस्तानी करने पर गर्व महसूस होता है। विधायक ने कैप्टन अभिमन्यु की नारनौंद में हार पर दुख जताया और कहा कि लोगों ने सोचा हुड्‌डा आएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। मेरे और कैप्टन के साथ लगे भी लोग पलट गए।

रैली में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया भी पहुंचे मुख्यमंत्री के साथ रैली में प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, विधानसभा स्पीकर कृष्ण लाल मिड्‌ढा, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रामकुमार गौतम, कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित प्रदेश व जिले की टीम मौजूद है।

नई ऑटो मार्केट पार्किंग में तोशाम रोड पर ट्रक यूनियन के सामने एक विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 5 से 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मुख्य मंच पर लगभग 60 विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था है।

हांसी की विकास रैली में पंडाल में मौजूद भीड़।
हांसी की विकास रैली में पंडाल में मौजूद भीड़।

पुलिस ने पुख्ता की सुरक्षा व्यवस्था पंडाल को भीड़ प्रबंधन के लिए आठ ब्लॉकों में बांटा गया है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चेकिंग के बाद ही लोगों को रैली स्थल की ओर जाने दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित यश वर्धन, एसडीएम राजेश कोट, डीएसपी सीआईडी, डीएसपी विनोद शंकर व डीएसपी रविंद्र सांगवान सहित अन्य अधिकारी रैली में सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।

कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे विधायक के अनुसार जिन परियोजनाओं की घोषणा करेंगे, उनमें 10 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल, 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई पुलिस लाइन और 61 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पेयजल प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

इसके अतिरिक्त, डंडेरी गांव में नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन और लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बने 33 केवी बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन भी किया जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!