loader image
Saturday, November 8, 2025

हरियाणा की लेडी IPS अफसर स्मिति चौधरी का निधन: अस्पताल में ली अंतिम सांस, अंबाला ACB में SP पद पर थीं तैनात

IPS अफसर स्मिति चौधरी की फाइल फोटो।

करनाल | Sahil Kasoon The Airnews : हरियाणा कैडर की वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी स्मिति चौधरी (48 वर्ष) का दुखद निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं और इलाज के लिए महाराष्ट्र के नासिक में अपने पति के पास थीं। वहीं अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्मिति चौधरी 2012 बैच की IPS अधिकारी थीं और वर्तमान में हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में SP के पद पर तैनात थीं। वह 2 फरवरी 2024 से लीव पर थीं और इस दौरान नासिक में ही रह रही थीं।

जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि

IPS स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को हरियाणा के जींद जिले के डूमरखां गांव में हुआ था। उनका परिवार वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है। उनके पति भी एक वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं।

सशस्त्र बलों में भी निभाई अहम भूमिका

अपने सेवा काल के दौरान स्मिति चौधरी ने हरियाणा सशस्त्र पुलिस की पहली बटालियन, अंबाला में कमांडेंट के रूप में भी सेवाएं दी थीं। उन्होंने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम करते हुए राज्य में उल्लेखनीय योगदान दिया।

महिला पुलिस अधिकारियों में मिसाल

स्मिति चौधरी न केवल एक तेजतर्रार अधिकारी थीं, बल्कि वह युवा महिला अधिकारियों के लिए एक प्रेरणा भी थीं। उनके असमय निधन से पूरे पुलिस विभाग और राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!