loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा के पंचायत मंत्री फोर्टिस में भर्ती:बाएं पैर के घुटने में दिक्कत, चल तक नहीं पा रहे; 2 डॉक्टर लगातार कर रहे निगरानी

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके बाएं पैर के घुटने में दिक्कत हो रही है, इससे वह पिछले कुछ दिनों से चल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका आज दोपहर को ऑपरेशन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ हरसिमरन और डॉ आकाश को लेकर एक पैनल बनाया है, जो पंचायत मंत्री के घुटने का ऑपरेशन करेगा। अस्पताल में उनके करीबियों का आना जाना जारी है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हालचाल लेने के लिए शाम को अस्पताल जा सकते हैं।

बता दें कि कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं।

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कई बार इनेलो के टिकट पर विधायक बने।
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कई बार इनेलो के टिकट पर विधायक बने।

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का राजनीतिक सफर…

1991 में पहली बार इनेलो के टिकट पर विधायक बने कृष्ण लाल पंवार का राजनीतिक सफर काफी लंबा है। साल 1991 में इनेलो के टिकट पर असंध से विधायक चुने गए। इसके बाद 1996, 2000 और 2009 में भी इनेलो से विधायक रहे हैं। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया था। 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया।

खट्टर सरकार में परिवहन, आवास और जेल मंत्री रह चुके पंवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री की जिम्मेदारी मिल चुकी है। 2019 में कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में एससी वर्ग से बड़ा चेहरा होने पर भाजपा ने राज्यसभा भेज दिया था। 2024 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की तो भाजपा ने फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा।

चुनाव लड़ने से पहले राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया 2024 में मंत्री बनने से पहले पंवार राज्यसभा सांसद थे। चुनाव लड़ने से पहले पंवार राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया। कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर शपथ लेने से पहले इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इसराना से विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है।

खट्‌टर को बताया था माई-बाप कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के करीबी हैं। हाल ही में उन्होंने इसका खुद खुलासा किया था। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि मनोहर लाल जी मेरे माई-बाप हैं। उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!