loader image
Saturday, November 8, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी को दी 41.30 करोड़ की सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी को दी 41.30 करोड़ की सौगात
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण को मंजूरी, 2026 तक पूरी होगी परियोजना


The AirNews | Amit Dalal
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले को करोड़ों की विकास सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रमुख सिंचाई नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए ₹41.30 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना 31 दिसंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है।

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, चरखी दादरी जिले में स्थित एक महत्त्वपूर्ण सिंचाई नहर है, जिसका निर्माण वर्ष 1971-72 के दौरान 176 क्यूसेक डिज़ाइन क्षमता के साथ किया गया था। यह नहर लोहारू फीडर के RD 42400-L पर स्थित है और चरखी दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों के रेतीले इलाकों की पानी संबंधी जरूरतों को पूरा करती है।

इस पुनर्निर्माण परियोजना का उद्देश्य:

  • सिंचाई सुविधाओं में सुधार लाना

  • पर्याप्त मात्रा में तालाब भराव सुनिश्चित करना

  • किसानों व ग्रामीणों को पीने योग्य जल उपलब्ध कराना

यह डिस्ट्रीब्यूटरी इमलोटा, कन्हेटी, मोरवाला, सरूपगढ़, सटोर, भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, टिकन कलां, घसोला, कलियाणा, मंडोला, कलाली, बलाली, दुधवा सहित कई गांवों को सिंचाई और पीने के पानी की आपूर्ति करती है।

मुख्यमंत्री सैनी द्वारा इस परियोजना को मिली स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।


#NayabSinghSaini #CharkhiDadriNews #HaryanaCM #IrrigationProject #BadwanaDistributary #HaryanaDevelopment #TheAirnews #TheAirnewsHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!