loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हरियाणा के 24 टोल पर सफर हुआ महंगा: NHAI ने 5 से 25 रुपए तक बढ़ाया टैक्स, जानिए नई दरें

हरियाणा के 24 टोल पर सफर हुआ महंगा: NHAI ने 5 से 25 रुपए तक बढ़ाया टैक्स, जानिए नई दरें

हरियाणा, ( Lovepreet Singh ): 1 अप्रैल से हरियाणा में टोल टैक्स में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। हिसार, पानीपत, गुरुग्राम और रोहतक समेत राज्य के 24 टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें लागू होंगी।

NHAI हर साल टोल दरों की समीक्षा करता है और संचालन खर्च के अनुसार इनमें वृद्धि करता है। नए टोल रेट्स की सूची टोल प्लाजा पर प्रदर्शित कर दी गई है ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की असमंजस न हो।

मुख्य टोल प्लाजा और नई दरें

गदपुरी टोल (फरीदाबाद-पलवल, NH-19)

  • कार (एकतरफा): ₹120 → ₹125

  • कार (दोनों तरफ): ₹180 → ₹185

  • भारी वाहन (एकतरफा): ₹385 → ₹400

  • मासिक पास: ₹340 → ₹350

खेड़की दौला टोल (गुरुग्राम, NH-48)

  • कार/जीप: ₹85

  • मिनी बस/LMV: ₹125

  • बस/ट्रक (2XL): ₹255

  • मासिक पास: ₹950 से शुरू

महेंद्रगढ़ टोल (NH-148B और NH-152D)

  • कार (एकतरफा): ₹135 → ₹140

  • मिनी बस (एकतरफा): ₹215 → ₹225

  • बस/ट्रक (2XL) (एकतरफा): ₹450 → ₹470

दिल्ली-पटियाला हाईवे (खटकड़ टोल, जींद)

  • कार (एकतरफा): ₹120 → ₹125

  • बस/ट्रक (2XL) (एकतरफा): ₹405 → ₹420

  • हैवी कंस्ट्रक्शन वाहन: ₹635 → ₹660

घरौंडा टोल (करनाल)

  • कार (एकतरफा): ₹195

  • बस/ट्रक (एकतरफा): ₹650

  • मासिक पास: ₹6425 से शुरू

छारा टोल (झज्जर)

  • कार (एकतरफा): ₹75

  • ट्रक/बस (एकतरफा): ₹245

  • फास्ट टैग न होने पर डबल शुल्क लगेगा

हिसार के 4 टोल प्लाजा (रामायण, लांधड़ी, बाडोपट्टी, चौधरीवास)

  • कार (एकतरफा): ₹95 → ₹100

  • ट्रक/बस (एकतरफा): ₹310 → ₹320

  • 3XL वाहन: ₹340 → ₹355

लाडोवाल टोल (लुधियाना)

  • कार/जीप: ₹15 बढ़ोतरी

  • ट्रक/बस: ₹45 बढ़ोतरी

  • हैवी मशीनरी: ₹75 तक बढ़ोतरी

किन टोल प्लाजा की दरें अभी घोषित नहीं हुईं?

  • मोरवाला टोल (दादरी)

  • शंभू टोल (अंबाला)

  • मकड़ौली टोल (रोहतक)

  • रोहट, भिगान, KMP, KGP टोल (सोनीपत)

    1 अप्रैल से हरियाणा में सफर करना महंगा पड़ेगा। कार चालकों से लेकर भारी वाहनों तक सभी श्रेणियों में टोल दरें बढ़ाई गई हैं। फास्ट टैग वाले वाहनों को नए रेट्स के हिसाब से भुगतान करना होगा, जबकि बिना फास्ट टैग वाले वाहनों को दोगुना शुल्क देना होगा।

    🔗 ताजा अपडेट और अधिक जानकारी के लिए बने रहें The Airnews के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!