loader image
Latest:
Tuesday, February 17, 2026

हरियाणा कैबिनेट मंत्री विज के साथ हादसा, VIDEO:घर के वॉशरूम में गिरे, दोनों पैर में फ्रैक्चर; ‘चल री सजनी’ गुनगुनाते दिखे

अंबाला स्थित अपने घर पर मंत्री अनिल विज कुर्सी पर बैठकर गाना गाते दिखाई दे रहे है। इसका वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar

अंबाला स्थित अपने घर पर मंत्री अनिल विज कुर्सी पर बैठकर गाना गाते दिखाई दे रहे है। इसका वीडियो सामने आया है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ घर में ही हादसा हो गया। वह नहाते समय वॉशरूम में फिसल गए, जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे है। उन्होंने अपने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ हैं। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे हैं।

इससे पहले जून 2020 में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था। हालांकि इसकी जानकारी उन्हें मई-जून 2025 में मिली थी, जब उनके बाएं पैर के अंगूठे में दर्द हुआ, जिसकी जांच के बाद पता चला था कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है।

ये जून 2025 की तस्वीर है, जब उनके अंगूठे में फैक्चर हुआ था। तब डॉक्टर्स ने एक वीक रेस्ट की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हाल-चाल पूछने उनके आवास पर पहुंचे थे। फाइल फोटो
ये जून 2025 की तस्वीर है, जब उनके अंगूठे में फैक्चर हुआ था। तब डॉक्टर्स ने एक वीक रेस्ट की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हाल-चाल पूछने उनके आवास पर पहुंचे थे। फाइल फोटो

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सेशन की कार्यवाही को लेकर चर्चा होनी है।

इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शामिल होना था, लेकिन दोनों पैरों में फ्रैक्चर और डॉक्टरों की एक महीने बेड रेस्ट की सलाह के बाद विज के इस मीटिंग में भी शामिल होने पर संशय बन गया है।

हालांकि, मंत्री विज की जो वीडियो सामने आई हे, इससे उन्होंने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है। बता दें कि विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे। फिलहाल समर्थक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उनसे मिलने पहुंचे थे। फाइल फोटो
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उनसे मिलने पहुंचे थे। फाइल फोटो

 अनिल विज अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण गिर गए थे। इस घटना में उन्हें बाएं जांघ की हड्डी (थाई बोन) में फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें पहले अंबाला में उपचार कराया गया और बाद में मोहाली के अस्पताल में सर्जरी के लिए भी ले जाया गया था।

अनिल विज को बाएं पैर के अंगूठे के पास दर्द हुआ, जिसमें जांच पर हेयरलाइन फ्रैक्चर (हल्का फ्रैक्चर) पता चला। इस चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।

फरवरी को मंत्री अनिल विज बाथरूम में गिर गए। इस बार भी उनके दोनों पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई और लगभग एक महीना आराम करने की सलाह दी गई।

 भाजपा बाइक रैली के दौरान अनिल विज दोपहिया से चलाते वक्त फिसल कर गिर गए थे। उन्हें आंख और घुटने में चोटें आई थीं। हालांकि तब फ्रैक्चर नहीं हुआ था।

मंत्री अनिल विज और SP उपासना मीटिंग में बातचीत करते हुए।
मंत्री अनिल विज और SP उपासना मीटिंग में बातचीत करते हुए।

 चार दिन पहले हरियाणा के कैथल में शुक्रवार को ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग के दौरान मंत्री अनिल विज और SP उपासना सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। जमीन खरीद में धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में मंत्री विज ने SP को एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश दिया था।

इस पर SP उपासना ने मंत्री विज से कहा था कि उनके पास सस्पेंड करने की पावर नहीं है, क्योंकि वह कर्मचारी कुरुक्षेत्र में पोस्टेड है। यह सुनकर विज ने कहा कि जब वे सस्पेंड करने का आदेश दे रहे हैं, तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही।

SP ने कहा कि वे DGP या फिर कुरुक्षेत्र SP को इस बारे में लिखें। इस पर विज ने उनसे कहा था कि आप नहीं कर सकतीं जो जाइए। आखिर में DC अपराजिता ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया था। मंत्री विज और SP उपासना के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया था।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!