loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ दोफाड़: हिसार में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में स्कूल बंद, 4 जिलों में खुले

हिसार | 16 जुलाई 2025 | Sahil Kasoon The Airnews – हिसार के करतार मेमोरियल स्कूल में प्रिंसिपल जगबीर पानू की हत्या के विरोध में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने बुधवार को प्रदेशभर में स्कूल बंद करने का आह्वान किया था। हालांकि, स्कूल बंद कराने को लेकर संघ दोफाड़ नजर आया। राज्य के कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे तो कई जगह खुले रहे।

कहां स्कूल बंद और कहां खुले?

  • पूरी तरह बंद: हिसार, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सिरसा

  • खुले हुए स्कूल: रोहतक, भिवानी, सोनीपत, पंचकूला

पंचकूला व महेंद्रगढ़ में कुछ स्कूलों ने दसवीं के री-अपीयर पेपर की वजह से स्कूल खुले रखे। वहीं सोनीपत और रोहतक के कई स्कूलों ने बंद की कॉल न मिलने का हवाला दिया।


स्कूल संघ की 4 प्रमुख मांगें

  1. प्रिंसिपल जगबीर पानू को शहीद का दर्जा दिया जाए।

  2. परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।

  3. शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बने।

  4. हत्याकांड में शामिल छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला?

10 जुलाई को नारनौंद के करतार मेमोरियल स्कूल में पढ़ाई और बालों को लेकर बार-बार टोके जाने पर 4 छात्रों ने मिलकर चाकू से हमला कर प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी। यह छात्र प्रिंसिपल के ही गांव के थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने 11 जुलाई को सभी आरोपियों को मुंढाल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था।

कारणों से खुले स्कूल

पंचकूला जैसे जिलों में स्कूलों में चल रही परीक्षाओं और संघ की देर से मिली सूचना के चलते स्कूल खुले रहे। कई स्कूलों ने बताया कि अचानक छुट्टी से विद्यार्थियों को नुकसान होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!