loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

हरियाणा में दूसरे दिन भी कोहरे का कहर:फरीदाबाद-नूंह-सोनीपत में CISF इंस्पेक्टर, लेडी ASI सहित 5 लोगों की मौत; गुरुग्राम में रोड पार्किंग पर रोक

हरियाणा में सोमवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी 5 से लेकर 10 मीटर तक ही रही। इसी वजह से फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, हिसार और सिरसा में हादसे हुए, जिनमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर, लेडी एएसआई सहित 5 लोगों की मोत हो गई।

पहला हादसा फरीदाबाद में हुआ, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज स्पीड़ फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई। फरीदाबाद में ही दूसरे हादसे में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। दूसरा हादसे में नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रनियाला के समीप 8 वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। नूंह में ही चंडीगढ़ जा रही बस सुबह करीब 6 बजे गांव घासेड़ा के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई।

तीसरे हादसा सोनीपत में गोहाना के पास जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर हुआ। इसमें जींद में तैनात सोनीपत की लेडी एएसआई की मौत हो गई। इसके अलावा हिसार में भी एनएच 9 पर कार डंपर में घुस गई। सिरसा जिले के गांव पंजुआना के पास कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद पुलिस की गाड़ी, ट्रेक्टर ट्राली सहित 5-6 वाहन टकराए।

उधर, घने कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इसका आवश्यक रूप से पालन करें। गाइडलाइन में लिखा है कि मौसम की जानकारी को लेकर लोगों को लगातार अपडेट लेते रहना चाहिए। इसके लिए वह रेडियो, टीवी और न्यूज पेपर से जानकारी ले सकते हैं।

वहीं, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर पार्किंग पर रोक लगा दी है। घने कोहरे में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है, जिसके कारण रोड या सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं देता, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर खड़े होने वाले ट्रकों को भी हटवाना शुरू कर दिया है।

सोमवार को कोहरे के कारण हुए हादसों के PHOTOS…

नूंह में हुए हादसे में करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
नूंह में हुए हादसे में करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
फरीदाबाद में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
फरीदाबाद में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
नूंह में सोमवार की सुबह रोडवेज बस दूसरे वाहन से टकरा गई।
नूंह में सोमवार की सुबह रोडवेज बस दूसरे वाहन से टकरा गई।
हादसों को देखते हुए गुरुग्राम में रोड पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हादसों को देखते हुए गुरुग्राम में रोड पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हिसार में एनएच 9 पर कार डंपर में घुस गई।
हिसार में एनएच 9 पर कार डंपर में घुस गई।

फरीदाबाद में एंडेवर कार कंटेनर से टकराई, दो की मौत सोमवार सुबह करीब 8 बजे फरीदाबाद के सीकरी के पास घनी धुंध के कारण तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से एक की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नूंह में गांव रनियाला के पास टकराए आठ वाहन, दो की मौत नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव रनियाला के समीप घने कोहरे के कारण करीब 8 वाहन आपस में भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे अलवर की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा एक अमरूदों से लदे ट्रक में पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने अमरूदों का ट्रक पलट गया, जिसके ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इसके बाद एक के बाद एक गाड़ी आपस में टकराने लगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक मौके पर दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 3 से 4 लोग की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

सोनीपत में हुए हादसे में जींद में तैनात लेडी एएसआई सीमा की मौत हो गई।
सोनीपत में हुए हादसे में जींद में तैनात लेडी एएसआई सीमा की मौत हो गई।

सोनीपत में जम्मू-कटरा हाईवे पर हादसा, लेडी एएसआई की मौत सोनीपत में गोहाना के पास जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण हादसा हो गया। इसमें एएसआई सीमा की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। सीमा सोनीपत के गांव मुरथल की रहने वाली थी। वह गांव मुरथल से जींद ड्यूटी पर जा रही थी। गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!