loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा में धान खरीद 22 सितंबर से:बोनस की तारीख बढ़ी, चावल डिलीवरी 30 जून तक, सभी जिलों में अफसर तैनात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश में धान खरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। अब राज्य में धान की खरीद एक अक्टूबर के बजाय 22 सितंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से यह बताया गया था कि वर्ष 2024-25 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा चावल की डिलीवरी लगभग 45 दिन देर से शुरू हुई थी।

इस कारण मिलर्स अपना काम तय समय पर पूरा नहीं कर पाए। इसलिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राइस मिलर्स को दिए जाने वाले बोनस की अवधि 15 मार्च, 2025 से बढ़ाकर 30 जून, 2025 कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश की करीब 1000 मिलों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा सरकार ने राइस मिलर्स की चावल डिलीवरी अवधि को भी रि-शेड्यूल करते हुए 30 जून, 2025 कर दिया है। इससे मिलर्स को बोनस की राशि के साथ-साथ 50 करोड़ रुपए तक होल्डिंग चार्जेज में छूट का फायदा मिलेगा।

 हरियाणा सरकार ने खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान मंडियों और खरीद केंद्रों पर कामकाज की समीक्षा और निगरानी के लिए सभी 22 जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों की मंडियों और खरीद केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच, खरीद कार्य की समीक्षा और किसानों की शिकायतों का तुरंत निपटान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खरीफ खरीद सीजन 2025 -26 के लिए सुधीर राजपाल को पलवल, डॉ. सुमिता मिश्रा को पंचकूला, पंकज अग्रवाल को सोनीपत, राजा शेखर वुंडरू को महेंद्रगढ़. विनीत गर्ग को फतेहाबाद, जी अनुपमा को कुरुक्षेत्र, अपूर्वा कुमार सिंह को पानीपत, अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर।

इसी प्रकार अनुराग अग्रवाल को भिवानी, विजेंदर कुमार को सिरसा, डी सुरेश को चरखी दादरी, राजीव रंजन को जींद, विकास गुप्ता को कैथल, विजय कुमार दहिया को अंबाला, अमनीत पी कुमार को हिसार, टीएल सत्यप्रकाश को झज्जर, मोहम्मद शाइन को रेवाड़ी, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को फरीदाबाद, संजय जून को रोहतक, आशिमा बराड़ को गुरुग्राम, सीजी रजनी कांथन को करनाल और फूल चंद मीणा की नूंह जिले के लिए नियुक्त किया गया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!