loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी:शीतलहर के चलते फैसला, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा

हरियाणा में शीतलहर के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। डायरेक्ट्रेट ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। हरियाणा में पहाड़ों की ठंड मैदानों पर आने से ठंड बढ़ी हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह हिसार का तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अब सभी सरकारी और निजी स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम पहले की तरह ही चलते रहेंगे।

स्कूलों में छुट्टी बढ़ने का ऑर्डर…

3 दिन की छुट्टी बढ़ी शिक्षा विभाग ने स्कूलों की 3 दिन की छुटि्टयां बढ़ाई है। 17 जनवरी तक छुट्टी के आदेश है। इसके अगले दिन यानी 18 जनवरी को रविवार है। ऐसे में 19 जनवरी को सोमवार से सभी स्कूल खुलेंगे।

इसे लेकर विभाग द्वारा स्कूल को पत्राचार किया जा रहा है। कैथल डीईओ सुभाष कुमार ने बताया कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम इस दौरान चलते रहेंगे।

ठंड के चलते लिया गया निर्णय शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दियों की छुट्टी का फैसला लिया गया है। इससे बच्चों को बहुत ज्यादा ठंड में स्कूल आने-जाने की दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश में तापमान शून्य की ओर बढ़ गया है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!