हरियाणा में 27 IAS-HCS अफसरों का ट्रांसफर:8 ADC, 5 SDM बदले, IPS से शादी करने वाले अभिनव को बहादुरगढ़ में SDM लगाया
हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर IAS और HCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सरकार की ओर से जारी लिस्ट में 6 IAS और 21 HCS अफसरों का नाम है। 8 जिलों में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) और 5 जगहों पर SDM बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश की IPS अफसर आशना चौधरी से शादी करने वाले हरियाणा कैडर के IAS अफसर अभिनव सिवाच को बहादुरगढ़ में SDM की जिम्मेदारी दी गई है। IAS अफसर योगेश कुमार को करनाल म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन का कमिश्नर लगाया गया है। वहीं HCS अफसर गौरव कुमार को स्टेट इलेक्शन कमीशन में सेक्रेटरी लगाया गया।
अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर…



3 IAS और 5 HCS अफसरों को ADC की जिम्मेदारी…
- 2018 बैच की IAS अफसर सुभिता ढाका को पलवल का ADC लगाया गया है।
- 2021 के IAS अफसर सोनू भट्ट को गुरुग्राम का ADC लगाया गया है।
- 2021 बैच के IAS अफसर विवेक आर्य को कुरुक्षेत्र में ADC लगाया गया है।
- HCS अफसर योगेश कुमार मेहता को करनाल में ADC लगाया गया है।
- HCS अफसर प्रदीप कुमार को जींद में ADC लगाया गया है।
- HCS अफसर डॉ. सुशील कुमार को कैथल में ADC लगाया गया है।
- HCS अफसर विराट को अंबाला में ADC लगाया गया है।
- HCS अफसर तरुण कुमार को महेंद्रगढ़ में ADC लगाया गया है।
इन 5 जगहों पर SDM बदले….
- IAS अफसर अभिनव सिवाच को बहादुरगढ़ में SDM लगाया गया है।
- HCS अफसर प्रदीप अहलावत को तोशाम में SDM लगाया गया है।
- HCS अफसर अनिल कुमार दून को पिहोवा में SDM लगाया गया है।
- HCS अफसर अनिल कुमार यादव को इंद्री में SDM लगाया गया है।
- HCS अफसर अप्रितम सिंह को हथीन में SDM लगाया गया है।




