हरियाणा रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, 4 लोगों की मौत – कैथल में दर्दनाक हादसा

कैथल (Sahil Kasoon The Airnews) : हरियाणा के कैथल जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुरुद्वारा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार की रात वे कैथल के नीम साहब गुरुद्वारा में रुके और सोमवार सुबह लंगर प्रसाद खाने के बाद पिहोवा के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे क्योड़क गांव के पास रिलायंस पंप के निकट पहुंचे, आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
-
मृतकों और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
-
घायलों में 65 वर्षीय तारा सिंह, 70 वर्षीय कुलवंत सिंह और 55 वर्षीय मंदर सिंह को गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है।
इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।





