loader image
Saturday, November 8, 2025

हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उद्घाटन पर विवाद: DGCA ने जताई नाराजगी, सुरक्षा को खतरा बताया, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

हिसार एयरपोर्ट के बार-बार उद्घाटन पर विवाद: DGCA ने जताई नाराजगी, सुरक्षा को खतरा बताया, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

हिसार,10 Jun, Sahil Kasoon: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से सोमवार को चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू होने के साथ ही एक और विवाद सामने आ गया है। इस बार विवाद का केंद्र बना है एयरपोर्ट पर बार-बार उद्घाटन समारोहों का आयोजन, जिस पर DGCA (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने कड़ी नाराजगी जताई है। DGCA ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो एयरपोर्ट का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

एक बार नहीं, 8 बार हुआ उद्घाटन!

हिसार एयरपोर्ट का बीते 7 वर्षों में 8 बार उद्घाटन और शिलान्यास हो चुका है।
9 जून 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा को हरी झंडी दिखाई और खुद भी फ्लाइट से रवाना हुए। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में फिर एक बार भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिस पर DGCA ने कड़ी आपत्ति जताई।

DGCA की आपत्तियां:

  1. सुरक्षा को खतरा:
    बार-बार VIP मूवमेंट और टेंट लगाने जैसे आयोजन से एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

  2. देश में कहीं नहीं होता ऐसा:
    DGCA ने कहा कि देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर VIP द्वारा हरी झंडी दिखाने जैसी परंपरा नहीं होती। यह केवल पब्लिसिटी और राजनीति का हिस्सा बन चुका है।

  3. लाइसेंस पर खतरा:
    बार-बार कार्यक्रम करने से न केवल सुरक्षा खतरे में पड़ती है बल्कि DGCA गाइडलाइन का उल्लंघन होता है, जिससे एयरपोर्ट का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।


VIP अब टिकट लेकर ही आएंगे अंदर

DGCA ने साफ किया कि अब VIP सहित सभी लोगों को टिकट लेकर ही एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश मिलेगा। इसी नियम के चलते मुख्यमंत्री के स्वागत में पहुंचे मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों को टिकट खरीदनी पड़ी।


यात्री की समय बदलने की मांग

चंडीगढ़ की फ्लाइट से यात्रा कर रहे संदीप सावंत नामक यात्री ने मुख्यमंत्री से फ्लाइट का समय बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सुबह हिसार से उड़ान और शाम को वापसी हो तो यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जाएगा।


हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन इतिहास (2018-2025)

वर्ष आयोजन
15 अगस्त 2018 पहली बार मनोहर लाल खट्टर ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया
सितंबर 2019 ‘उड़ान’ योजना के तहत पहली फ्लाइट शुरू, 7 महीने में बंद
2019 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास
27 अक्टूबर 2020 रनवे विस्तार कार्य का शिलान्यास
11 सितंबर 2023 टर्मिनल व ATC बिल्डिंग की आधारशिला
20 जून 2024 रनवे सहित अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन
14 अप्रैल 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या और दिल्ली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई
9 जून 2025 सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ फ्लाइट को रवाना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!